राजस्थान शिक्षक संघ(एकीकृत) राजस्थान, का प्रदेश स्तरीय दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन का हुआ समापन

Dec 20, 2025 - 11:52
 0
राजस्थान शिक्षक संघ(एकीकृत) राजस्थान, का प्रदेश स्तरीय दो दिवसीय  शैक्षिक सम्मेलन का हुआ समापन

रामगढ़ (अलवर/अमित भारद्वाज)  राजस्थान शिक्षक संघ (एकीकृत)राजस्थान के सम्मेलन का आयोजन होटल ब्लू स्टार, 200 फुट रोड़ अलवर मे किया गया,सम्मेलन के द्वितीय सत्र में प्रदेश अध्यक्ष  कुंदन लाल ,प्रदेश महामंत्री मोहित कुमार सैनी, प्रदेश कोषाध्यक्ष  पवन जांगिड़, महासंघ जिला अध्यक्ष करण सिंह चौधरी सहित संगठन के समस्त पदाधिकारियों व विभिन्न जिलों के शिक्षकों ने सम्मेलन में भाग लिया । समस्त शिक्षकों द्वारा दिए गए सुझावों व मांगो के अनुसार मांगपत्र  तैयार किया गया। जो निम्नानुसार है।
1.  2008 में नियुक्त शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर की जाए ।
2.  विभिन्न संवर्गों की पदोन्नति की जावे।
3.  समस्त संवर्गों के रिक्त पदों  को भरा जावे।
4.  स्पष्ट स्थानांतरण नीति बना कर नियमानुसार स्थानांतरण किए जाए।
5.  गैर शैक्षिक कार्यों से शिक्षकों को मुक्त रखा जाए ।ताकि शिक्षा के स्तर को बढ़ाया जा सके।
समापन के दौरान अनेक वक्ताओं ने अपनी अपनी मांग के अनुसार विचार व्यक्त किए।
समापन समारोह में उपस्थित रेवड़ राम,दामोदर कोली, कैलाश चंद, मोनिका वर्मा, राजीव जैन, ,राजेश सैनी, हेमेंद्र बाली, रोहतान सिंह नरुका, पुण्डरी काक्ष हरित, उदय सिंह, जयराम कोली, सुरेश चंद, मुल्क राज महावर, जोहरी लाल सहित संगठन के समस्त पदाधिकारि व बड़ी संख्या में विभिन्न जिलों के शिक्षक उपस्थित रहे। यह जानकारी राजस्थान शिक्षक संघ(एकीकृत) राजस्थान के प्रदेश उप सभाध्यक्ष जसवंत कुमार द्वारा दी गई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................