जयपुर के 5वें एलुमनाई अवार्ड समारोह मे सीताराम गुप्ता लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

Dec 25, 2025 - 11:02
 0
जयपुर के  5वें एलुमनाई अवार्ड समारोह मे सीताराम गुप्ता लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित

जयपुर,(विष्णु मित्तल) मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान  के द्वारा जयपुर एलुमनाई एसोािएशन के सहयोग से एमएनआईटी जयपुर परिसर में स्थित प्रभा भवन के दीक्षा सभागार में 5वां एलुमनाई अवार्ड-2025 समारोह बोर्ड ऑफ गवर्नर्स एमएनआईटी के अध्यक्ष आर्किटेक्ट हबीब खान के मुख्य आतिथ्य एवं एमएनआईटी निदेशक प्रोपेसर एन.पी.पाढी की अध्यक्षता में हुआ,जबकि तमिलनाडु सरकार के पूर्व मुख्य सचिव व रेरा तमिलनाडु अध्यक्ष शिवदास मीणा,वरिष्ठतम संकाय पूर्व छात्र प्रोपेसर ए.बी.गुप्ता,जयपुर एलुमनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ.आशीष दत्त शर्मा, अंतर्राष्ट्रीय एवं एलुमनाई मामले के डीन प्रोपेसर दिलीप शर्मा,एलुमनाई मामले के एसोसिएट डीन डॉ.पवन कल्ला रहे। कार्यक्रम की शुरूआत मां शारदा की पूजा-अर्चना,दीप प्रज्चलन,कुलगील के साथ हुई। जिसके बाद मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान  (एमएनआईटी) के पूर्व विद्यार्थियों का लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, यंग अचीवर्स अवार्ड, प्रोण् वीण् श्रीनिवासन मेमोरियल अवार्ड, प्रतिष्ठित पूर्व छात्र पुरस्कार, आउटस्टैंडिंग सर्विस अवार्ड से सम्मानित किया गया और एलुमनाई अवार्ड-2025 पत्रिका का विमोचन हुआ।

लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से भरतपुर जिले के निवासी एवं समृद्व भारत अभियान के निदेशक सीताराम गुप्ता,श्यामसुन्दर गुप्ता,नितिन खोसला,रवीन्द्र भटनागर,मनीषा भट्ट सम्मानित हुए। लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित सीताराम गुप्ता ने जहां शिक्षा प्राप्त की और पूर्व छात्र मिले,उसे कभी नही भूलाया जा सकता है। जो व्यक्ति भाग्यशाली होते है,जिसे शिक्षा स्कूल,कॉलेज में अवार्ड मिले। मुझे अनेक राज्य,राष्ट्र व अन्तर राष्ट्रीय अवार्ड मिले,जो खुशी , मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान एवं जयपुर एलुमनाई एसोसिएशन के द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्राप्त हुआ। ग्रामीण विकास एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने पर समृद्ध भारत अभियान के निदेशक सीताराम गुप्ता को मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एम् एन आईटी ) जयपुर द्वारा भव्य समारोह में प्रतिष्ठित लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया। अवार्ड एम एन आईटी के चेयरमैन ए.आर. हबीब खान, निदेशक प्रो. एन.पी. पाढी, तमिलनाडु के पूर्व चीफ सेक्रेटरी शिवदास मीणा, तमिलनाडु के सीनियर प्रोफेसर ए.बी. गुप्ता, प्रो. दिलीप शर्मा ने प्रदान किया।

समारोह में अतिथियों ने सीताराम गुप्ता द्वारा ग्रामीण विकास में दिये गये योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि इंजीनियर्स की डिग्री प्राप्त करने के लिए उन्होंने गांवों की समस्याओं व उपलब्ध संसाधनों को समझा और विद्युत निगम की नौकरी छोड़कर ग्रामीणों के आर्थिक व सामाजिक उन्नयन का कार्य समाज सेवी संस्था से जुड़कर शुरू किया। उन्होंने गरीबों के लिए कम लागत वाले आवासों का निर्माण, भूमि सुधार के कार्यों के अलावा मधुमक्खी पालन, मछली पालन, तुलसीमाला निर्माण, वर्षाजल का संचयन जैसे उल्लेखनीय कार्य किये। जिससे ग्रामीण भारत में विकास का नया बदलाव प्रारंभ हुआ। इतना ही नहीं उन्होंने ग्रामीण विकास के लिए उपलब्ध संसाधनों को पहचान कर शुरू कराये कार्यों के माध्यम से प्राप्त हुये बेहतर परिणामों की पूरे देश में प्रशंसा की गई।

वक्ताओं में तमिलनाडु के पूर्व चीफ सेक्रेटरी शिवदास मीणा ने कहा कि उन्होंने सीताराम गुप्ता की कार्यशैली व गरीब के प्रति लगाव को काफी समझा है। वे अब समृद्ध भारत अभियान के माध्यम से भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के मिशन पर कार्य कर रहे हैं। उनका मानना है कि जब देश का हर जिला आर्थिक रूप से सशक्त होगा, तभी भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य प्राप्त कर सकेगा।कार्यक्रम में सीताराम गुप्ता ने कहा कि उनके जीवन का लक्ष्य गरीब, पिछड़े व बेरोजगार लोगों को विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों के माध्यम से संबल प्रदान कर आर्थिक व सामाजिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया है। उन्होंने बताया कि भरतपुर देश का प्रमुख सरसों उत्पादन जिला रहा है। उन्होंने सरसों की खेती से दोहरा लाभ प्राप्त करने के लिए मधुमक्खी पालन का कार्य शुरू कराया। काफी अधिक प्रयासों के परिणामस्वरूप आज भरतपुर देश का प्रमुख शहद उत्पादक जिला बन गया है।

 मधुमक्खी पालन से शहद उत्पादन के साथ-साथ सरसों के उत्पादन में करीब 20 प्रतिशत का इजाफा होने से मधुमक्खी पालन का कार्य तेजी से आगे बढ़ता चला गया। इसी प्रकार कांमा क्षेत्र में गुड़गांव कैनाल के सीपेज से सैकड़ों हैक्टर भूमि जल रिसाव के कारण बेकार पड़ी हुई थी जहां तालाब बनवाकर मछली पालन का कार्य शुरू कराया जिससे मछलीपालक किसानों की आर्थिक स्थिति में तेजी से बदलाव आया है। महिलाओं को स्वरोजगार के लिए तुलसी माला निर्माण, सिलाई, ब्यूटी पार्लर जैसे कार्य शुरू कराये तथा पशुपालन को लाभकारी बनाने के लिए मुर्रा नस्ल की भैंसों और थारपारकर नस्ल की गायों का पालन भी प्रारंभ कराया गया।
कार्यक्रम में डा. आशीष दत्त शर्मा, डीन डा. पवन कल्ला, अवार्डी श्याम सुन्दर गुप्ता, नितिन खोसला, रविन्द्र भटनागर, मनीषा भट्ट, विष्णु पारीक, राजीव सरन मिश्रा, गरिमा शर्मा सहित जयपुर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
उद्योगए सार्वजनिकध्निजी क्षेत्र और उद्यमिता के क्षेत्र मे पूर्व छात्र पुरूस्कार विपिन कुमार और वेंकटेश रामरत्नम,समाज सेवा के क्षेत्र में सुभाष चंद्र लूणिया और वैभव गालरिया,यंग अचीवर्स अवार्ड ;शैक्षणिक और अनुसंधान उत्कृष्टताद्ध ये अब्राहम सिरिल इसाक,यंग अचीवर्स अवार्ड ;उद्योग और उद्यमशीलता उत्कृष्टताद्ध राघव टाटला,प्रोण् वीण् श्रीनिवासन मेमोरियल अवार्डरू विनोद कुमार सूरी,आउटस्टैंडिंग सर्विस अवार्डरू आशीष अरोड़ाए शंकर मोरवाल और सुभाष अग्रवाल को सम्मानित किया गया। समारोह के समापन पर दिवाकर सिंहा के द्वारा केमिकल इंजीनियरिंग विभाग में छात्रवृत्ति शुरू करने के लिए ₹20 लाख के उदार दान के साथ हुआ। साथ ही कई महत्वपूर्ण समझौतों एमओयूएस पर हस्ताक्षर किए गए, जिसमें जेनपैक्ट द्वारा केमिकल इंजीनियरिंग विभाग में चेयर प्रोफेसरशिप की स्थापना के लिए ₹1 करोड़ का योगदान शामिल था।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................