पौष बड़े का हुआ आयोजन श्रद्धालुओं ने पाई प्रसादी
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) कस्बे के कई मंदिरों और स्थानों पर पौष बड़े का आयोजन पौष माह दिसंबर जनवरी में किया जा रहा है । पौष मास की ठंड में गरमागरम दाल के बड़े (पकौड़े) और हलवे कढ़ी कचोरी का भोग लगाकर प्रसाद वितरण का एक पारंपरिक उत्सव मनाया जाता है । स्थानीय कस्बे में 25 दिसंबर को आज इमली वाले हनुमान मंदिर बावड़ी के पास में यह उत्सव मनाया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। वहीं स्कूली बच्चों ने भी कढ़ी कचोरी प्रसादी का लुफ्त उठाया।
इस अवसर पर पुष्पेंद्र चौधरी टीटू पंजाबी लोकेश चौधरी मोहित बुंदेला संतोष फरसोईया बलराम जीतू आदि लोग मौजूद रहे।
कस्बे में जगह-जगह यह मंदिर कमेटी एवं स्थानीय संगठनों द्वाराआयोजित किया जा रहा है। स्थानीय मंदिरों में यह उत्सव चल रहा है, जहाँ भक्तगण भगवान को भोग लगाकर प्रसादी का वितरण कर रहे हैं।