कस्बे में पिछले दो दिनों से सफाई नहीं गंदगी के लगे ढेर
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) नगर पालिका में ठेके पर कार्यरत सफाईकर्मीयो के द्वारा 5 जनवरी को उपखंड अधिकारी अर्चना चौधरी को ज्ञापन सोपा गया । ठेके पर कार्यरत सफाई कर्मियों ने 1 माह का वेतन और 6 माह के पीएफ एवं 4 माह से ठेकेदार द्वारा झाड़ू नहीं दिए जाने को लेकर झाड़ू दिलवाए जाने की मांग की गई।
पिछले दो दिनों से सफाईकर्मियों के द्वारा हड़ताल कर दी गई। जब इसकी सूचना नगरपालिका के कार्मिको एव अधिकारियों को लगी तो नगरपालिका प्रसासन हरकत में आया। ओर नगरपालिका के द्वारा सफाईकर्मी बुलाकर कस्बे में सफाई करवाने का निर्णय लिया गया। जिसकी सूचना ठेके पर कार्यरत सफाई कर्मियों को मिली तो दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। एक दूसरे से झड़प हो गई। आक्रोश बढ़ता देख नगरपालिका के कर्मचारियों के द्वारा स्वयं सफाई कार्य प्रारंभ कर दिया गया।
सूचना पर थाना पुलिस के हैड कांस्टेबल भम्बल खान मय जाप्ता मोके पर पहुचे ओर 5 सदस्यीय सफाईकर्मीयो की एक बैठक नगरपालिका कार्यालय में आज वार्ता के लिए बुलाई गई। सफाईकर्मी सहित नपा के अधिशासी अधिकारी जगदीश खीचड़ के द्वारा सफाई कर्मियों की समझाइस की गई। जिस पर 1 माह का वेतन और 4 माह की झाड़ू 7 जनवरी तक दिए जाने पर सहमति बनी।
कस्बे में पिछले दो दिनों से सफाई नहीं होने से जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं।एवं कचरा पात्र भी भरे पड़े हैं।