दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर हुई सड़क दुघर्टना में घायल एक युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ा
अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले के लक्ष्मणगढ थाना क्षेत्र के दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे के चैनल नम्बर 122.1 को गत 7 नवम्बर के हुए हादसे में एक व्यक्ति ने जयपुर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
राजगढ़ कस्बे के बारलाबास निवासी धर्मेंद्र जागा पुत्र पप्पूराम जागा ने जयपुर में उपचार के दौरान तोड़ा दम, जबकि हादसे के समय एक जने की पूर्व में घटना स्थल पर ही मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक धर्मेंद्र जागा तीन भाईयों में सबसे छोटा था, जोकि विवाहित था। उसके एक लड़का व एक लड़की है मृतक धर्मेंद्र कार खरीदो बेचो का करता था कार्य करता था।