वैर में आयोजित हुआ विशाल हिन्दू सम्मेलन;

Feb 4, 2026 - 11:38
 0
वैर में आयोजित हुआ विशाल हिन्दू सम्मेलन;

वैर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मन्दिर वैर भरतपुर दरवाजा स्थित विद्यालय प्रांगण में दिनांक 04 फरवरी 2026,बुधवार को विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता  दुर्गादास (अखिल भारतीय घुमंतु प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ),अध्यक्ष केदारनाथनाथ शर्मा मुख्य अतिथि महावीर उपस्थित रहे।

सर्वप्रथम माँ भारती के समक्ष आगन्तुक अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता परम स्नेही,भारतमाता के अथक सेवाधारी  दुर्गादास  ने बताया कि सम्पूर्ण विश्व में सनातन धर्म की जो स्थिति है उस पर हम सभी को विचार करने की अत्यन्त आवश्यकता है।

देश हमें देता है सब कुछ हम भी तो कुछ देना सीखें अर्थात् देश के प्रति हमारे कुछ दायित्व है हमें उन पर गम्भीरता से विचार करने की आवश्यकता है। समाज में हिन्दू धर्म की जो विकराल स्थिति है उसको ठीक करने के लिए हमें स्वयं ही आगे आना होगा। भारतीय संस्कृति को विश्व के कोने कोने में,सभी के मन में उसकी अलख जगाने के लिए अविरल  निरंतर प्रयास करना चाहिए। सभी के प्रति हमारे मन में वसुधैव कुटुम्बकम की भावना होनी चाहिए।

जाति-पाति के भेदभाव से ऊपर उठकर हमें सामाजिक समरसता की भावना से परिपूर्ण होकर नि:,स्वार्थ भावना से कार्य करना चाहिए तभी हम सही मायने में हिन्दू धर्म की सुरक्षा कर पायेंगे। हिन्दुत्व की भावना को सभी के मन में चिरस्थाई रूप से बनाए रखने के लिए सभी के प्रति हमें सहयोग करते रहना है। हम सभी को हिन्दू धर्म की सुरक्षा करने के लिए एकजुट होना होगा और आने वाली पीढी के लिए सुरक्षित माहौल तैयार कर पाएंगे।

बहिन वंशिका दत्तात्रेय के द्वारा भारतीय संस्कृति पर आधारित वक्तव्य दिया जिसे सुनकर समस्त नगरवासियों का सोया हुआ स्वाभिमान जाग्रत हो गया और सभी के अंदर सनातन संस्कृति के लिए सम्पूर्ण सहयोग करने की भावना का भाव जाग्रत हो गया।

कार्यक्रम में मातृशक्ति के द्वारा भजन प्रस्तुत किए गए जिसे सुनकर सम्पूर्ण वातावरण भक्तिभाव से भरपूर हो गया। इसी दौरान राम-सीता,हनुमानजी के स्वरूप की सजीव झाँकी प्रस्तुत की गई जिसके दर्शन मात्र से सभी के मन में दैवी स्वरूप के समान बनने का शक्तिशाली भाव महसूस किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ वैर खण्ड के समस्त स्वयंसेवक, समस्त नगरवासी एवं विभिन्न गाँवों से आगन्तुक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है