उपखंड अधिकारी ने बाल विवाह मुक्ति रथ को किया रवानाः ग्रामीणों को बाल विवाह के प्रति जागरूक करेगा अभियान
खैरथल (हीरालाल भूरानी) बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत मुंडावर उपखंड में बाल विवाह मुक्ति रथ पहुंचा। उपखंड अधिकारी सृष्टि जैन ने इस रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । यह अभियान जिला प्रशासन, जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन कार्यक्रम और स्पेक्ट्रा संस्था अलवर के सहयोग से संचालित किया जा रहा है।
जैन ने जोर देकर कहा कि इस पहल का उद्देश्य समाज से बाल विवाह जैसी कुप्रथा को जड़ से समाप्त करना है, ताकि बाल अधिकारों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।
स्पेक्ट्रा संस्था के निदेशक प्रदीप पुंडीर ने जानकारी दी कि यह रथ गांवों, ग्राम पंचायतों, विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचेगा। इसका लक्ष्य लोगों को बाल विवाह न करने और बाल अधिकारों के संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।
पुंडीर ने बताया कि रथ के माध्यम से आमजन को शपथ दिलाकर विभिन्न जन जागरूकता गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में स्पेक्ट्रा संस्था के डिप्टी डायरेक्टर महेश चौहान, गुलाब शर्मा, रामफल नागर, अधिवक्ता और संस्था के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

