सुरक्षा हेतु जागरूकता अभियान: जहाजपुर पुलिस की आम नागरिकों से सहयोग की अपील

Feb 4, 2026 - 11:39
 0
सुरक्षा हेतु जागरूकता अभियान: जहाजपुर पुलिस की आम नागरिकों से सहयोग की अपील

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) नागरिकों की सुरक्षा, संपत्ति की रक्षा और सुशासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस थाना क्षेत्र जहाजपुर में सुरक्षा हेतु जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत चोरी, ठगी, साइबर अपराध और अन्य आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए आम नागरिकों से सतर्कता और सहयोग की अपील की गई है।

थानाधिकारी लोकपाल सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि अपने आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने, सीसीटीवी कैमरे लगाने, घरों व दुकानों में मजबूत ताले लगाने तथा कीमती सामान सुरक्षित रखने का आग्रह किया है। लंबे समय के लिए घर से बाहर जाने पर पड़ोसियों को सूचना देने, अजनबियों की पहचान सत्यापित करने और संदिग्ध व्यक्तियों या वाहनों की तुरंत पुलिस को जानकारी देने पर जोर दिया गया है। साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए ऑनलाइन लेनदेन में सावधानी बरतने, किसी को भी ओटीपी, एटीएम पिन या बैंक विवरण साझा न करने तथा ठगी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर रिपोर्ट करने की सलाह दी गई है। वहीं, वाहन चोरी रोकने के लिए वाहनों में GPS सिस्टम लगाने को प्राथमिकता देने की अपील की गई है। यातायात नियमों के पालन, सार्वजनिक स्थानों पर व्यक्तिगत सामान की सुरक्षा, सुनसान इलाकों में सतर्कता, तथा बाजार व गलियों में अव्यवस्थित पार्किंग न करने जैसे निर्देश भी जारी किए गए हैं। दुकानदारों और व्यापारियों को रात में दुकानों-गोदामों की सुरक्षा, सीसीटीवी व अलार्म सिस्टम लगाने और अधिक नकदी न रखने की सलाह दी गई है।

महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी भी असुरक्षा की स्थिति में महिलाएं तुरंत महिला हेल्पलाइन 1091 पर संपर्क करें। इसके साथ ही क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने, सोशल मीडिया का जिम्मेदार उपयोग करने और अफवाहों से बचने की अपील की गई है। भड़काऊ या आपत्तिजनक सामग्री साझा करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। पुलिस प्रशासन द्वारा सीएलजी ग्रुप, ग्राम रक्षक दल और सुरक्षा सखी जैसे सामुदायिक समूहों का गठन किया जा रहा है। नागरिकों से इन समूहों में अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर सामुदायिक सुरक्षा को मजबूत करने का आग्रह किया गया है। अंत में सिंह ने कहा कि जागरूकता अभियान के तहत दिए गए निर्देशों की कड़ाई से पालना करें। किसी भी आपात स्थिति में पुलिस हेल्पलाइन 100/112, अग्निशमन 101, एम्बुलेंस 102/108, या थाना जहाजपुर हेल्पलाइन 01485-230100 एवं थानाधिकारी मोबाइल 8529481802 पर तुरंत संपर्क करें। पुलिस प्रशासन नागरिकों के सहयोग से क्षेत्र को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है