मैंगलोर में आयोजित सीनियर नेशनल क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में हेमा कृपलानी ने चमक बिखेरी
भीलवाड़ा (बृजेश शर्मा) भीलवाड़ा की बेटी हेमा कृपलानी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 76 किलोग्राम वर्ग में स्क्वाट इवेंट में तृतीय स्थान हासिल किया। कुल प्रदर्शन में भी उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दौरान हेमा ने कुल 422.5 किलोग्राम वजन उठाकर न केवल अपनी प्रतिभा का परिचय दिया, बल्कि राजस्थान का नाम भी राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।
भीलवाड़ा में संचालित अपने “पावर हब जिम” के माध्यम से हेमा न केवल खुद को तैयार कर रही हैं, बल्कि अन्य लड़कियों को पावरलिफ्टिंग की ट्रेनिंग देकर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी कर रही हैं। उनकी इस उपलब्धि से लौटने पर परिजनों, जिम सदस्यों एवं शुभचिंतकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
हेमा की इस सफलता से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है, और उनकी उपलब्धि युवा पीढ़ी, विशेषकर लड़कियों के लिए प्रेरणास्रोत बन रही है।