आगरा मंडल ने अप्रैल-2026 में बिना टिकट यात्रियों से वसूला ₹2.59 करोड़ से अधिक का जुर्माना; 39,199 यात्रियों के विरुद्ध की गई प्रभावी कार्रवाई

May 4, 2026 - 15:42
 0
आगरा मंडल ने अप्रैल-2026 में बिना टिकट यात्रियों से वसूला ₹2.59 करोड़ से अधिक का जुर्माना; 39,199 यात्रियों के विरुद्ध की गई प्रभावी कार्रवाई

आगरा: (YK) मण्डल रेल प्रबंधक आगरा, गगन गोयल के कुशल दिशा-निर्देशों एवं वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक अंकित गुप्ता के नेतृत्व में, आगरा मंडल द्वारा बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वालों के विरुद्ध अप्रैल 2026 में एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत मंडल ने ₹2,59,49,085 (दो करोड़ उनसठ लाख उनचास हजार पचासी रुपये) का रेल राजस्व अर्जित कर एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। यह उपलब्धि पिछले वर्ष अप्रैल 2025 की आय (₹2.34 करोड़) की तुलना में 10.68% अधिक है।

मण्डल वाणिज्य प्रबंधक बीएस. चौहान, सहायक वाणिज्य प्रबंधक संजय गौतम (कोचिंग), संजीव कुमार जाटव (गुड्स) एवं मण्डल वाणिज्य निरीक्षक आरके. सिंह के सक्रिय सहयोग से मंडल के विभिन्न रेल खंडों और प्रमुख स्टेशनों पर सघन जांच अभियान (जैसे रनिंग ट्रेन चेक, स्पॉट चेक, किलेबंदी चेक और मजिस्ट्रेट चेक) चलाए गए।

महीने भर चली इस कार्यवाही के मुख्य आँकड़े निम्न प्रकार हैं:

  • बिना टिकट यात्री: 19,402 यात्रियों से ₹1,53,33,500 जुर्माना वसूला गया।

  • अनियमित यात्रा: 19,781 यात्रियों से ₹1,06,03,850 का राजस्व प्राप्त हुआ।

  • बिना बुक सामान: 16 मामलों में ₹11,735 का जुर्माना वसूल किया गया।

जन संपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडल में इस प्रकार के विशेष टिकट जांच अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे। इनका मुख्य उद्देश्य बिना टिकट और अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों पर प्रभावी रोक लगाना और वास्तविक यात्रियों को बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करना है।

रेलवे प्रशासन यात्रियों से पुनः अपील करता है कि:

  1. हमेशा उचित और वैध रेल टिकट लेकर ही यात्रा करें।

  2. निर्धारित सीमा से अधिक सामान होने पर उसे विधिवत बुक कराएं।

  3. रेल परिसर और ट्रेनों में गंदगी न फैलाएं तथा धूम्रपान से बचें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है