भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने कार्यकर्ताओं से की मुलाकात, सुनी क्षेत्र की समस्याएं
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने शनिवार को मंडावरा गांव में आयोजित वंदे गंगा कार्यक्रम के दौरान उदयपुरवाटी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश उपाध्यक्ष को क्षेत्र में पेयजल, सड़क, बिजली तथा अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याओं की जानकारी दी। मुकेश दाधीच ने कार्यकर्ताओं की बात सुनते हुए समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित स्तर पर प्रयास करने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनहित के कार्यों के प्रति प्रतिबद्ध है और आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्राथमिकता है। साथ ही कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर सुशील सैनी, गौतम मरवाल, श्याम सुंदर छीपा, अनिमेष गुप्ता, बलबीर सिंह, तेजस छीपा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


