सेवानिवृत्त तहसीलदार मंगलचंद सैनी ने महात्मा ज्योतिबा फुले संस्था को भेंट किए ₹1,11,000
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव) क्षेत्र के बड़ा गांव निवासी एवं सेवानिवृत्त तहसीलदार मंगलचंद सैनी ने अपने भाइयों के साथ सामाजिक सरोकार निभाते हुए महात्मा ज्योतिबा फुले संस्था बड़ागांव के भवन निर्माण हेतु ₹1,11,000 (एक लाख ग्यारह हजार रुपये) की आर्थिक सहायता राशि भेंट की है।
मंगलचंद सैनी ने अपने भाइयों—समदर सैनी, कर्ण सिंह, रामलाल एवं बनवारी लाल सैनी के साथ सैनी समाज संस्था के अध्यक्ष मोहन लाल सैनी तथा सचिव घनश्याम सैनी को 1,11,000 रुपये की राशि का चेक सौंपा।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व तहसीलदार मंगलचंद सैनी ने समाज बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले संस्था के विकास और निर्माण कार्यों में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। समाज के उत्थान के लिए हर संभव सहयोग जारी रहेगा।
संस्था अध्यक्ष मोहन लाल सैनी ने भवन निर्माण के प्रगति कार्य पर विस्तृत जानकारी साझा की तथा सैनी परिवार का इस सराहनीय योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान कोषाध्यक्ष किशोरी राजोरिया, पूर्व सरपंच राजेन्द्र प्रसाद सैनी, पूर्व अध्यक्ष नारायण प्रसाद, उपसचिव योगेश, हनुमान प्रसाद, बुधराम, इंद्राज, माडू राम, प्रहलाद, मनीराम, शंकर सैनीपुरा, रामजी लाल कटारिया, गिरधारी, गुटा राम, प्रकाश दहिया एवं विनोद सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

