बोर्ड का एग्जाम देने जा रही छात्रा को आया हार्ट-अटैक: रास्ते में सहेलियों के सामने बेहोश होकर गिरी, सरकारी हॉस्टल में रहती थी

Feb 28, 2026 - 18:23
 0
बोर्ड का एग्जाम देने जा रही छात्रा को आया हार्ट-अटैक: रास्ते में सहेलियों के सामने बेहोश होकर गिरी, सरकारी हॉस्टल में रहती थी

बांसवाड़ा (राजस्थान) 12वीं बोर्ड का एग्जाम देने हॉस्टल से स्कूल जा रही छात्रा को रास्ते में ही हार्ट अटैक आ गया। वह चक्कर खा कर बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। सूचना मिलते ही छात्रा को अस्पताल पहुंचाया गया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला बांसवाड़ा के सज्जनगढ़ थाना इलाके के सागवा गांव का शनिवार सुबह 8:30 बजे का है।

छात्रा पिछले 2 साल से सरकारी हॉस्टल में रहकर सागवा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पढ़ाई कर रही थी।

  • कृषि विज्ञान का पेपर था

सज्जनगढ़ SHO धनपत सिंह ने बताया- सज्जनगढ़ उपखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सागवा की 12वीं की छात्रा पूजा कुमारी मीणा की मौत हुई है। वह आज सुबह अपनी सहेलियों के साथ 12वीं बोर्ड का कृषि विज्ञान पेपर देने जा रही थी। प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। छात्रा के परिजनों के प्रतापगढ़ से यहां पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

  • ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल

मामले को लेकर स्कूल प्रिंसिपल ने FIR भी दर्ज करवाई है। इसमें बताया- पूजा कुमारी मीणा निवासी अरनोद (प्रतापगढ़) बालिका छात्रावास सागवा से स्कूल की ओर आ रही थी। इसी दौरान वह रास्ते में चक्कर खाकर गिर गई। उसकी सहेलियां, जिला परिषद सदस्य नरसिंह निनामा, स्थानीय सरपंच और ग्रामीणों ने तत्काल छात्रा को निजी वाहन से सरकारी अस्पताल सज्जनगढ़ पहुंचाया। इस दौरान वार्डन प्रियंका चरपोटा भी साथ रहीं। अस्पताल में इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है