बगड़ तिराहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 2 हजार का इनामी साइबर ठग गिरफ्तार, लंबे समय से था फरार

May 31, 2026 - 17:00
May 31, 2026 - 17:52
 0
बगड़ तिराहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 2 हजार का इनामी साइबर ठग गिरफ्तार, लंबे समय से था फरार

रामगढ़ (अलवर)। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत बगड़ तिराहा थाना पुलिस ने रविवार को एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के मामले में लंबे समय से वांछित और फरार चल रहे 2 हजार रुपये के इनामी आरोपी को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है।

बगड़ तिराहा थानाधिकारी विनोद सामरिया ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि साइबर ठगी के एक मामले में आरोपी तसलीम (46 वर्ष), निवासी नाकचपुर (बगड़ तिराहा) लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से दूर चल रहा था। आरोपी की लगातार फरारी के चलते पूर्व में उसकी गिरफ्तारी पर 2 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

थानाधिकारी ने बताया कि इनामी अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम को मुखबिर से आरोपी के संबंध में पुख्ता सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत योजनाबद्ध तरीके से धर दबोचा।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी शातिर तरीके से साइबर धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह से जुड़ा रहा है और पुलिस को इसकी काफी समय से तलाश थी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और थाने लाकर गहनता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि अनुसंधान के दौरान साइबर ठगी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और अन्य वारदातों के संबंध में भी महत्वपूर्ण सुराग हाथ लग सकते हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................