जनजाति मीना विकास समिति की बैठक में धर्मशाला विकास एवं सामाजिक मुद्दों पर हुई चर्चा

May 31, 2026 - 17:00
May 31, 2026 - 18:20
 0
जनजाति मीना विकास समिति की बैठक में धर्मशाला विकास एवं सामाजिक मुद्दों पर हुई चर्चा

कठूमर (दिनेश लेखी) जनजाति मीना विकास समिति खेरली-कठूमर की बैठक रविवार को मीना धर्मशाला खेड़ली में समिति अध्यक्ष उमेदीलाल मीना कठैहड़ा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में समाज हित एवं धर्मशाला विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सर्वसम्मति से निर्णय लिए गए।
समिति मंत्री धर्म सिंह मीना ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि मीना धर्मशाला खेड़ली के परिसर में खाली पड़ी भूमि पर पत्थर की गिट्टी डालकर पीसीसी कार्य कराया जाएगा तथा चारों ओर लगभग चार फुट स्थान छोड़कर इंटरलॉकिंग ईंटें बिछाई जाएंगी, जिससे परिसर का सौंदर्यीकरण एवं उपयोगिता बढ़ सके। इसके अलावा धर्मशाला के पूर्व दिशा की दीवार के पास टीन शेड लगाने का भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
बैठक में समिति की कार्यकारिणी के उन सदस्यों के संबंध में भी चर्चा की गई, जिन्होंने गठन के बाद से किसी भी बैठक में भाग नहीं लिया है। इस विषय पर आगामी बैठक में विस्तृत विचार-विमर्श कर आवश्यक निर्णय लेने का प्रस्ताव रखा गया। समिति द्वारा मीना धर्मशाला धोलागढ़ के निर्माण कार्य को लेकर भी चर्चा की गई। नींव पूजन की तिथि निर्धारित होने के बाद पूर्व में गठित कमेटियों को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही समाज में विवाहित युवक-युवतियों के पारिवारिक विवादों के समाधान एवं सामाजिक समरसता बनाए रखने के विषय पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक के अंत में समाज के विकास एवं संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।
बैठक में कठूमर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन शेर सिंह मीना कठूमर, पी.डी. मीना, महावीर मीना कालवाड़ी, रामकिशन मीना चैनपुरा, कमल सिंह मीना लाठकी, धन्सीराम मीना गुंडवास, मोहर सिंह मीना खेड़ा कल्याणपुर, डॉ. सतीश कुमार मीना, हजारी मीना, गोविंद सिंह मीना कठूमर, हितेश कुमार मीना, जल सिंह मीना, मिलन मीना सहित समाज के अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................