पांच मिनट की बीन मौसम रिमझिम बारिश ने फिर खोली विद्यालय की पोल ग्राउंड में पानी भरा

Jun 1, 2026 - 15:58
 0
पांच मिनट की बीन मौसम रिमझिम बारिश ने फिर खोली विद्यालय की पोल ग्राउंड में पानी भरा

ढिकोला (भीलवाड़ा/सत्यनारायण सेन)। उपतहसील मुख्यालय ढिकोला के सरकारी विद्यालय में प्रशासनिक लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। हाल ही में हुई महज पांच मिनट की बिन मौसम की बारिश ने शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन के दावों की धज्जियां उड़ा कर रख दी हैं। पूरा विद्यालय परिसर एक बार फिर जल भराव के कारण तालाब में तब्दील हो गया है, जिससे यहाँ पढ़ने वाले करीब 1000 छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य और भविष्य पर बड़ा संकट मंडरा रहा है।

इस बदहाली को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अभाव अभियोग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मनीष नायक ने सरकार और संबंधित विभागों को आड़े हाथों लिया है। नायक ने आरोप लगाया कि विद्यालय की इस दुर्दशा को लेकर उन्होंने स्वयं प्रदेश के शिक्षा मंत्री से फोन पर वार्ता की थी, लेकिन मंत्री ने जिम्मेदारी निभाने के बजाय मामले को स्थानीय विधायक और बीडीओ पर टाल दिया।

उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर विधायक से लेकर तमाम अधिकारियों को इस समस्या की संज्ञान है, इसके बावजूद सभी मूकदर्शक बने हुए हैं। शिक्षा के इस मंदिर की बदहाली से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश में शिक्षा विभाग कितना लापरवाह हो चुका है और शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।

  • मोर्चा खोलने की चेतावनी:

इसी मामले पर आक्रोश व्यक्त करते हुए स्थानीय प्रतिनिधि अभिषेक पाराशर ने कहा कि मासूम बच्चों के भविष्य और उनके जीवन के साथ यह खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लेकर जल भराव की समस्या का स्थाई समाधान नहीं निकाला, तो स्थानीय जनता और युवाओं को सरकार के खिलाफ मजबूरन उग्र मोर्चा खोलना पड़ेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है