महिला के बैग से सोने चांदी के जेवरात चोरी के दो माह बाद भी पुलिस के साथ खाली
महिला ने पुलिस अधीक्षक मोनिका सैन पाली को शिकायत भेजकर शीघ्र ही खुलासे की उठाई मांग, यदि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही की उठाई मांग
तखतगढ़ (बरकत खान) तखतगढ़ कस्बे 1 मई को साण्डेराव से जालोर जा रही बाड़मेर आगरा की रोडवेज बस में सवार महिला यात्री के बैग से अज्ञात लूटेरों द्वारा लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात सहित नकदी की भारी लूट होने के बाद महिला यात्री रोहिट तहसील के बीजा निवासी लीला कंवर पत्नी गोपाल सिंह राजपुरोहित द्वारा पुलिस थाना तखतगढ़ में मामला दर्ज करवाने के दो महिने गुजरने के बाद भी अब तक पुलिस के हाथ खाली ही नजर आ रहे हैं। ऐसे में अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं ।
मंगलवार को पीड़ीत लीला कंवर ने पुलिस अधीक्षक मोनिका सैन पाली को शिकायत भेजकर मामले का अति शीघ्र खुलासा कर जेवरात बरामद करने एवं जांच में दोषियों के विरुद्ध में नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग उठाई है। पत्र में बताया गया कि प्रार्थी लीला कंवर पत्नी गोपाल सिंह राजपुरोहित निवासी ग्राम बीजा, तहसील रोहट द्वारा एक मई 2026 को पुलिस थाना तखतगढ़ में एफआईआर संख्या 91/2026 धारा 303 - 2 बी. एन .एस. के तहत विवेकानंद बस स्टैंड तखतगढ़ पर बस यात्रा के दौरान बैग से लाखों रुपए मूल्य के सोने चांदी के आभूषण चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी ।
लेकिन उक्त घटना को दो महीने समय बीत चुका है । लेकिन आज दिन तक पुलिस द्वारा न तो चोरी का खुलासा किया गया है न ही किसी आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। ओर न ही चोरी किया हुआ समान बरामद किया गया है। इससे प्रार्थी एवं उनके परिवार में गहरा आक्रोश एवं निराशा व्याप्त है। जिस में प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि प्रकरण की जांच अपेक्षित गंभीरता एवं प्रभावी ढंग से नहीं की जा रही है।यदि समय रहते सीसीटीवी फुटेज तकनीकी साक्ष्यो एवं संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की चोरी तो संभवत अब तक आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया सामान बरामद किया जा सकता है।
उक्त प्रकरण की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच करवाई जाए। ओर जांच अधिकारी को शीघ्र खुलासा करने हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान करे अज्ञात आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। ओर चोरी किए सोने चांदी के समस्त आभूषणो की शीघ्र बरामदगी करवाई जाएं


