एनर्जी ड्रिंक के नाम पर भ्रामक प्रचार पर शिकंजा; कैफिनेटेड बेवरेज स्टिंग एनर्जी तथा ब्लैक बगीरा एनर्जी ड्रिंक के 2040 कैन किए सीज
सिरोही (रमेश सुथार) आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण डॉ.टी शुभमंगला राजस्थान के निर्देशन में सिरोही जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मांडवा रोड स्थित माँ अर्बुदा एजेंसी सिरोही के गोदाम पर निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्रवाई की गई। अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खराडी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा केफेनेटेड बेवरेज स्टिंग एनर्जी तथा ब्लैक बगीरा एनर्जी ड्रिंक के दो नमूने एफएसएसआई एक्ट के तहत लिया जाकर 2040 बॉटल/कैन को सीज़ किया गया है।
फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (FSSAI) के अनुसार कैफीनेटेड बेवरेजेस पर स्टीमूलेट्स माइंड, एनरर्जाइज बॉडीज, एनर्जी ड्रिंक, स्पोर्ट्स ड्रिंक इत्यादि का लेबल पर उल्लेख करना भ्रामक प्रचार की श्रेणी में आता है। गौरतलब है कि एफएसएसएआई द्वारा नामी बेवरेज ब्रांडों को इस संबंध में नोटिस दिया जाकर जवाब मांगा गया है। यह एनर्जी ड्रिंक जिसमें कैफीन की मात्रा अधिक होती है गर्भवती महिला, लेक्टेटिंग मदर तथा बच्चों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। लिए गए नमूनों को जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला जोधपुर भिजवाया जाएगा।
जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियम अनुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। टीम द्वारा मौक़े पर पायी गई लगभग 600 लीटर एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक नष्ट करवाई गई ।उपरोक्त कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश प्रजापत , तथा धर्मवीर द्वारा की गई।


