गोविंदगढ़ के मुकीम खान ने क्वालिफाई किया नीट एग्जाम:607 अंक हासिल किए, बोले- सोशल मीडिया से दूरी बनाई

Jul 17, 2026 - 18:41
 0
गोविंदगढ़ के मुकीम खान ने क्वालिफाई किया नीट एग्जाम:607 अंक हासिल किए, बोले- सोशल मीडिया से दूरी बनाई

अलवर के गोविंदगढ़ उपखंड के मूडपुरी कलां निवासी मुकीम खान ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG) में 607 अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

मुकीम खान एक सामान्य परिवार से आते हैं। उनके पिता मौसम खान पेशे से कार रिपेयर मिस्त्री हैं, जबकि उनकी माता ताहिरा गृहणी हैं। आर्थिक चुनौतियों के बावजूद, उनके माता-पिता ने मुकीम की शिक्षा में पूरा सहयोग किया।

मुकीम ने अपनी प्रारंभिक और 12वीं तक की पढ़ाई गोविंदगढ़ के आदर्श स्कूल से की। इसके बाद, उन्होंने कोचिंग के लिए सीकर का रुख किया। अपनी सफलता के मंत्र के बारे में मुकीम ने बताया- नियमित पढ़ाई, लगातार मॉक टेस्ट देना और क्लास नोट्स का बार-बार रिवीजन करना की सफलता का रास्ता रहा। तैयारी के दौरान मुकमी ने सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए रखी।

मुकीम ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, नाना और गुरुजनों को दिया, जिन्होंने उन्हें हर कदम पर मार्गदर्शन और प्रोत्साहन दिया। उनकी यह सफलता दर्शाती है कि कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से लक्ष्य प्राप्त किए जा सकते हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है