गोविंदगढ़ में थार ने दो भाइयों को टक्कर मारी: साइकिल पर स्कूल से लौट रहे थे, बड़े भाई के हाथ में फ्रैक्चर आया, अलवर रेफर

Jul 17, 2026 - 18:44
 0
गोविंदगढ़ में थार ने दो भाइयों को टक्कर मारी: साइकिल पर स्कूल से लौट रहे थे, बड़े भाई के हाथ में फ्रैक्चर आया, अलवर रेफर

अलवर जिले के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के डाबरी गांव के पास शुक्रवार को स्कूल से साइकिल पर घर लौट रहे दो भाइयों को थार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। एक भाई की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अलवर रेफर किया गया है।

पुलिस ने बताया-हादसे में उदय (15) और कृष्णा (12) पुत्र हुकम सैनी घायल हुए है। उदय दसवीं और कृष्णा नौवीं कक्षा में गोविंदगढ़ के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ते हैं।

  • स्कूल से लौटते समय चपेट में लिया

पिता हुकम सैनी ने बताया कि दोनों भाई रोज की तरह स्कूल गए थे। दोपहर में स्कूल से घर लौटते समय डाबरी गांव के बाहर सामने से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार थार गाड़ी ने उनकी साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए और साइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत गोविंदगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया।

हाथ में फ्रैक्चर आया, पुलिस ने गाड़ी जब्त की- डॉ. डी.पी. शर्मा ने बताया कि उदय के सीधे हाथ में फ्रैक्चर आया है। उसके सिर, आंख के ऊपर और जबड़े पर भी गहरी चोटें लगी हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उदय की नाजुक हालत को देखते हुए उसे अलवर रेफर कर दिया गया है। कृष्णा को भी चोटें आई हैं, जिसका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही गोविंदगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने थार गाड़ी को जब्त कर लिया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है