नौगांवा चंडीगढ़ वास में एक महिला ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला की समाप्त

Jun 24, 2023 - 19:34
 0
नौगांवा चंडीगढ़ वास में एक महिला ने फांसी  लगाकर अपनी जीवन लीला की समाप्त

नौगावा ,अलवर
नौगावा के चंडीगढ़ बास में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने महिला की हत्या कर लटकाने का आरोप लगाया  है। रामगढ़ निवासी मृतका के भाई श्री राम उसकी बहन उसकी बहन उषा का विवाह लगभग 22 वर्ष पूर्व नौगावा मे हुआ था।उसका पति, मृतक महिला से लड़ाई झगड़ा करता था 

मृतका के भाई श्रीराम ने बताया कि 12 जून को रामगढ़ मे मृतका के भतीजे का विवाह समारोह था। विवाह समारोह मे सम्मिलित होने के लिए उसकी बहन आई हुई थी जिसको लेकर पति ने उसकी बहन के साथ झगड़ा किया था 
आज  सुबह मृतका के ससुराल वालों ने फोन कर सुचना दी की तुम्हारी लड़की ने आत्महत्या कर ली है। उन्होंने आरोप लगाया की उनकी बहन ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसका गला घोंटकर  हत्या की गई है उसके बाद शव को लटकाया गया हैं। पुलिस के पहुंचने से पूर्व मृतका के ससुरालवालो ने मृतका का शव फंदे से उतार लिया था।
सूचना पर नौगावा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को लेकर स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र लाई। जहाँ परिजनों की उपस्थिति मे मृतका का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम कर शव महिला के भाई को सुपुर्द किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकर लाल भी मौके पर पहुँचे। मृतका के पति को गिरफ्तार कर संज्ञान जारी है

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................