रोडवेज बस में यात्री को आया हार्ट अटैक, रामगढ़ अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

Jul 17, 2026 - 20:11
 0
रोडवेज बस में यात्री को आया हार्ट अटैक, रामगढ़ अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

अलवर से नौगावां जा रही मत्स्य नगर डिपो की एक रोडवेज बस में गुरुवार शाम एक यात्री (45) की तबीयत बिगड़ गई। यात्री के मुंह से अचानक झाग आने लगे और उसकी मौत हो गई। यात्री बस की आखिरी सीट पर बैठा हुआ था। अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को अलवर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।

  • बहाला टोल से पहले बिगड़ी तबीयत

पुलिस ने बताया-बस अलवर से रवाना हुई थी। मृतक यात्री अलवर से ही बस में नौगांवा की टिकट लेकर बैठा था। सहयात्रियों ने बताया कि वह पुन्हाना या पलवन जाने की बात कह रहा है। जिस पर उसे नौगांवा से दूसरी बस पकड़ने की बात कहीं गई थी। वह बस की अंतिम सीट पर बैठा था।

कंडक्टर सहजाद ने बताया- बहाला टोल से पहले यात्री की तबीयत अचानक खराब होने लगी। सहयात्रियों ने उसे पानी भी पिलाया, लेकिन बगड़ तिराहा पहुंचते-पहुंचते उसके मुंह से झाग आने लगे। यात्रियों ने बस रोकने को कहा, लेकिन ड्राइवर और कंडक्टर ने समय बचाने के लिए बस को सीधे रामगढ़ उपजिला अस्पताल ले जाने का फैसला किया। शाम करीब 5:30 बजे अस्पताल पहुंचने से पहले ही यात्री ने दम तोड़ दिया था। यात्री की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

  • प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक

रामगढ़ के डॉ. हरकेश ने बताया- मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष प्रतीत हो रही है। प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। रामगढ़ अस्पताल में डीप फ्रीजर की व्यवस्था न होने के कारण, हेड कॉन्स्टेबल सुनील कुमार ने शव को देर रात अलवर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए उसके फोटो सोशल मीडिया पर जारी किए हैं, ताकि परिजनों का पता लगाकर शव उन्हें सौंपा जा सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है