मौजपुर में ब्राह्मण समाज अध्यक्ष चुने देवकीनंदन पंचोली
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) तहसील क्षेत्र के ग्राम मौजपुर में सर्व ब्राह्मण समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है।
मौजपुर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव की तैयारियों और ब्राह्मण समाज के नए अध्यक्ष के चुनाव को लेकर यह बैठक बुलाई गई थी। समाज द्वारा सर्वसम्मति से देवकीनंदन पंचोली को ब्राह्मण समाज, मौजपुर का अध्यक्ष चुना गया है।बैठक में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे, जहाँ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।
इस दौरान पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश जैमन, पूर्व अध्यक्ष राजेश कटारा, पूर्व अध्यक्ष सुरेश दीक्षित, पूर्व अध्यक्ष सुभाष सिरोहिया, जगन प्रसाद अवस्थी, संजीव कटारा, सुभाष पंचोली, त्रिलोक पंचोली, लक्ष्मीकांत तिवाड़ी, त्रिलोक शर्मा, दिनेश जैमन, सुभाष शर्मा, सोहनलाल जैमन, महेंद्र कटारा एवं दर्जनों समाज के लोग उपस्थित थे।

