भीलवाड़ावासी स्वागत को आतुर: 19 जुलाई को शंखनाद, वैदिक मंत्रोच्चार और महाआरती के साथ होगा ‘विश्व शांति कल्याण चातुर्मास’ का भव्य शुभारंभ

Jul 18, 2026 - 17:38
 0
भीलवाड़ावासी स्वागत को आतुर: 19 जुलाई को शंखनाद, वैदिक मंत्रोच्चार और महाआरती के साथ होगा ‘विश्व शांति कल्याण चातुर्मास’ का भव्य शुभारंभ

भीलवाड़ा  (राजकुमार गोयल) अन्तरराष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय, शाहपुरा के पीठाघीश्वर जगतगुरू आचार्य स्वामी श्रीरामदयालजी महाराज के वर्ष 2026 के पावन ‘‘विश्व शांति कल्याण’’ चातुर्मास को लेकर वस्त्रनगरी भीलवाड़ा पूरी तरह से धर्ममय हो चुकी है। आचार्यश्री रविवार (19 जुलाई) को भीलवाड़ा की पावन धरा पर पधार रहे हैं। सर्व समाज के श्रद्धालुओं में उनके आगमन को लेकर अभूतपूर्व उत्साह है और पूरा शहर पलक-पावड़े बिछाकर आचार्यश्री के स्वागत-अभिनंदन के लिए आतुर है।

आचार्यश्री के आचार्यवत काल के 33 चातुर्मास में से यह भीलवाड़ा में पांचवां चातुर्मास है, जो इस बार माणिक्यनगर स्थित रामद्वारा में आयोजित हो रहा है। विश्व शांति कल्याण चातुर्मास समिति के तत्वावधान में रविवार सुबह भव्य शोभायात्रा (मंगलमय पधरावणी) के साथ इस दिव्य आयोजन का विधिवत शुभारंभ होगा।

स्टेशन चौराहे पर होगी 108 थालियों से महाआरती

चातुर्मास समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि आचार्यश्री की चातुर्मासिक मंगलमय पधरावणी 19 जुलाई को सुबह 8.30 बजे भव्य शोभायात्रा के साथ होगी। शोभायात्रा प्रारंभ होने से पूर्व स्टेशन चौराहे पर आचार्यश्री की भावपूर्ण अगवानी की जाएगी। यहाँ शंखनाद की गूंज और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंगलाचरण होगा। इसके बाद सर्व समाज के श्रद्धालुओं द्वारा 108 थालियों के साथ आचार्य श्रीरामदयालजी महाराज की भव्य महाआरती उतारी जाएगी।

शाही लवाजमा और महाकाल आरती होगी मुख्य आकर्षण

इस बार की शोभायात्रा बेहद भव्य और ऐतिहासिक होगी। लवाजमे में सबसे आगे हाथी, घोड़े और ऊंट के साथ छत्र-चंवर व शाही ठाट-बाठ दिखाई देगा। शोभायात्रा के दौरान ड्रोन से पुष्पवर्षा की जाएगी। इसके साथ ही, उज्जैन की तर्ज पर 'महाकाल आरती' की विशेष प्रस्तुति देने वाला सांस्कृतिक दल इस बार की शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण रहेगा। संपूर्ण मार्ग पर भक्तों द्वारा आकर्षक रंगोलियां सजाई गई हैं और पैर रखने की जगह-जगह पर आचार्यश्री के पूजन व वंदन की व्यवस्था की गई है।

इन मार्गों से गुजरेगी शोभायात्रा भव्य शोभायात्रा रेलवे स्टेशन रोड स्थित गजाधर मानसिंहका धर्मशाला से प्रारंभ होगी। इसके बाद यह सरकारी दरवाजा, गोल प्याऊ, बालाजी मार्केट, सूचना केन्द्र चौराहा, गांधी बाजार, भीमगंज थाना चौराहा और माणिक्यनगर आदि मुख्य मार्गों से होते हुए रामद्वारा पहुंचेगी। जहाँ आचार्यश्री के पावन प्रवचन और धर्म सभा के साथ इसका समापन होगा।

108 स्वागत द्वारों से सजा शहर, देश-विदेश से जुटेंगे श्रद्धालु

आचार्यश्री के स्वागत में भीलवाड़ा के मुख्य मार्गों पर 108 आकर्षक स्वागत द्वार (तोरण द्वार) बनाए गए हैं। शहर के प्रमुख चौराहों पर अभिनंदन के होर्डिंग्स और बैनर लगाए गए हैं। इस ऐतिहासिक चातुर्मास का साक्षी बनने के लिए देशभर से रामस्नेही सम्प्रदाय के हजारों श्रद्धालु भीलवाड़ा पहुंच चुके हैं। आगामी चार महीनों तक भीलवाड़ा में सनातन संस्कृति और भक्ति की अविरल धारा प्रवाहित होगी।

शाहपुरा में निभाई गई 'रामत की आरती और रसोई' की परंपरा

इससे पूर्व, शनिवार को भीलवाड़ा की चातुर्मास आयोजन समिति के सदस्यों ने रामनिवास धाम, शाहपुरा पहुंचकर आचार्यश्री की चातुर्मासिक 'रामत की आरती एवं रसोई (प्रसादी)' की पारंपरिक रस्म को निभाया। इस दौरान आयोजक परिवारों के सदस्यों के साथ सैकड़ों की संख्या में मौजूद भक्तों ने गुरुदेव की आरती कर आशीर्वाद लिया और महाप्रसादी ग्रहण की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है