गेहूं खरीद व्यवस्था ध्वस्त, किसानों पर टूटा आर्थिक संकट; 25 मार्च से शुरू होना था खरीद केंद्र, प्रशासनिक लापरवाही से आज तक बंद

Apr 6, 2026 - 18:08
 0
गेहूं खरीद व्यवस्था ध्वस्त, किसानों पर टूटा आर्थिक संकट; 25 मार्च से शुरू होना था खरीद केंद्र, प्रशासनिक लापरवाही से आज तक बंद

मेहरू कलां (बृजेश शर्मा) सरकार द्वारा 25 मार्च से किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गेहूं खरीद शुरू करने की घोषणा के बावजूद अजमेर संभाग में अधिकांश खरीद केंद्र अब तक शुरू नहीं हो पाए हैं। भीलवाड़ा जिले के कादेड़ा सहित कई क्षेत्रों में खरीद केंद्र बंद रहने से किसान भारी परेशानी में हैं। पंजीयन कराने के बाद भी अपनी उपज नहीं बेच पाने की स्थिति में किसानों को मजबूरन बाजार में बिचौलियों को औने-पौने दाम पर उपज बेचनी पड़ रही है, जिससे आर्थिक नुकसान लगातार बढ़ रहा है।
मंडी परिसर में खरीद केंद्र ठप, किसानों को पड़ रहा नुकसान
किसानों ने बताया कि कृषि उपज मंडी परिसर में एमएसपी खरीद केंद्र आज तक शुरू नहीं हुआ। कई किसान अपनी उपज लेकर इंतजार कर रहे हैं, लेकिन खरीद प्रक्रिया शुरू न होने के चलते उन्हें अपनी उपज बाजार में कम कीमत पर बेचनी पड़ रही है।
किसानों का कहना है कि— खरीद शुरू न होने से एमएसपी का लाभ नहीं मिल पा रहा।
मजबूरी में उपज को  बिचौलियों को सस्ते दामों में बेचना पड़ रहा है।
आर्थिक नुकसान के साथ-साथ सरकारी सुविधाओं से भी वंचित होना पड़ रहा है।
बारदाने की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा
जानकारी के अनुसार कृषि विपणन बोर्ड द्वारा अजमेर संभाग के कोटा, नागौर, भीलवाड़ा और अजमेर जिलों में 25 मार्च से गेहूं खरीद का लक्ष्य तय किया गया था, लेकिन बारदाना (खली कट्टे) उपलब्ध नहीं होने के कारण खरीद केंद्र शुरू नहीं हो पाए।
सूत्रों के अनुसार— बूंदी को छोड़कर अजमेर संभाग में कहीं भी खरीद प्रक्रिया सुचारू नहीं है।
लाखों किसानों को सरकार की लापरवाही का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
किसान संघर्ष समिति ने जताया रोष
किसान संघर्ष समिति ने इस स्थिति को सरकार की दोगुली नीति बताया है और तुरंत खरीद केंद्र शुरू करने की मांग की है।

चंद्रसेन कीर, अध्यक्ष — किसान संघर्ष समिति का कहना है कि  “सरकार की लापरवाही और दोगुली नीति से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। सरकार तुरंत आवश्यक कदम उठाकर खरीद केंद्र शुरू करे।”

राकेश कुमार, डीएम — भारतीय खाद्य निगम / विपणन बोर्ड: का कहना है कि  “अजमेर संभाग में बूंदी को छोड़कर अन्य जिलों में बारदाना उपलब्ध नहीं होने के कारण खरीद प्रारंभ नहीं हो सकी है। जैसे ही बारदाना उपलब्ध होगा, खरीद प्रक्रिया तुरंत शुरू कर दी जाएगी।”

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................