लक्ष्मणगढ़ में 19 जुलाई को सजेगी लोक संगीत की महफिल, राजस्थानी लोक नृत्यों की दिखेगी झलक

Jul 18, 2026 - 18:27
 0
लक्ष्मणगढ़ में 19 जुलाई को सजेगी लोक संगीत की महफिल, राजस्थानी लोक नृत्यों की दिखेगी झलक

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन)। क्षेत्र के कला और संस्कृति प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है। श्री सार्वजनिक पुस्तकालय, लक्ष्मणगढ़ के तत्वाधान में राजस्थान संगीत नाटक अकादमी, जोधपुर द्वारा आगामी 19 जुलाई को एक भव्य 'लोक संगीत संध्या' का आयोजन किया जा रहा है।

सार्वजनिक पुस्तकालय के अध्यक्ष रवि शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम 7:00 बजे से पुरानी सब्जी मंडी स्थित रामलीला मंच पर आयोजित होगा। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

  • कालबेलिया और भवाई नृत्य होंगे मुख्य आकर्षण

अध्यक्ष रवि शर्मा ने बताया कि इस लोक संगीत संध्या में राजस्थान की लोक संस्कृति के विभिन्न रंग देखने को मिलेंगे। कार्यक्रम में प्रसिद्ध कालबेलिया नृत्य व गायन, चरी नृत्य और हैरतअंगेज कारनामों से भरपूर भवाई नृत्य की प्रस्तुतियां कलाकारों द्वारा दी जाएंगी। इसके अलावा कई अन्य आकर्षक राजस्थानी सांस्कृतिक कार्यक्रम भी इस शाम का हिस्सा होंगे। पुस्तकालय प्रबंधन ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से इस सांस्कृतिक उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है