अग्निवीर वायु भर्ती: 26 जुलाई तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन, अविवाहित महिला-पुरुषों को मौका

Jul 18, 2026 - 18:28
 0
अग्निवीर वायु भर्ती: 26 जुलाई तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन, अविवाहित महिला-पुरुषों को मौका

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) भारतीय वायु सेना में अग्निवीर वायु भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। देश सेवा का जज्बा रखने वाले क्षेत्र के योग्य अभ्यर्थी आगामी 26 जुलाई तक वायु सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विभागीय जानकारी के अनुसार, इस भर्ती के लिए 1 जुलाई 2005 से 1 जनवरी 2010 के बीच जन्मे अविवाहित पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी आवेदन करने के पात्र हैं।

शैक्षणिक योग्यता और पात्रता:

  • विज्ञान वर्ग (Science Stream): अभ्यर्थी ने 12वीं कक्षा गणित, भौतिकी (Physics) और अंग्रेजी विषय के साथ न्यूनतम 50% कुल अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो। इसके साथ ही अंग्रेजी विषय में भी अलग से कम से कम 50% अंक होना अनिवार्य है।
  • कला एवं वाणिज्य वर्ग (Arts & Commerce): विज्ञान के अलावा कला और वाणिज्य वर्ग के युवा भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इनके लिए भी 12वीं में न्यूनतम 50% कुल अंक और अंग्रेजी विषय में न्यूनतम 50% अंक होना आवश्यक है।
  • डिप्लोमा धारक: इसके अतिरिक्त, निर्धारित पात्रता रखने वाले 3 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक अथवा 2 वर्षीय व्यावसायिक (Vocational) कोर्स उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी और ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थी भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। योग्य आवेदकों को अंतिम तिथि (26 जुलाई) से पहले अपना पंजीकरण कराने की सलाह दी गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है