मादक पदार्थों की जब्ती पर तमिलनाडु में सियासी घमासान: स्टालिन ने टीवीके को बताया ‘ब्रेकिंग बैड पार्टी’, विजय पर साधा निशाना

Oct 17, 2026 - 16:08
Oct 17, 2026 - 19:05
 0
मादक पदार्थों की जब्ती पर तमिलनाडु में सियासी घमासान: स्टालिन ने टीवीके को बताया ‘ब्रेकिंग बैड पार्टी’, विजय पर साधा निशाना

चेन्नई।

द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने मादक पदार्थों की एक बड़ी खेप जब्त किए जाने के मामले में तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के एक पदाधिकारी की गिरफ्तारी को लेकर शनिवार को तीखा हमला बोला है। स्टालिन ने सत्तारूढ़ दल पर कटाक्ष करते हुए टीवीके को ‘ब्रेकिंग बैड पार्टी’ करार दिया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए स्टालिन ने कहा कि नागपट्टिनम जिले के किलवेलूर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रभारी और टीवीके पदाधिकारी भूपालन को केंद्र सरकार के राजस्व आसूचना निदेशालय (DRI) के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से 135 किलोग्राम मेथामफेटामाइन (Methamphetamine) मादक पदार्थ छिपाकर रखे जाने का खुलासा हुआ है।

स्टालिन के तीखे सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री स्टालिन ने पार्टी प्रमुख पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘मुख्यमंत्री सार्वजनिक मंचों से नशे के उन्मूलन पर लगातार बड़े-बड़े उपदेश दे रहे हैं, जबकि शुरुआती जांच से ही यह साफ हो गया है कि उनकी अपनी पार्टी का सदस्य भारी मात्रा में ड्रग्स के अवैध कारोबार में लिप्त था और रंगे हाथों पकड़ा गया।’’ उन्होंने सवाल उठाया कि क्या टीवीके नेता खुद अपनी पार्टी के भीतर मादक पदार्थों का बड़ा नेटवर्क चला रहे हैं और जनता को गुमराह कर रहे हैं?

द्रमुक प्रमुख ने अधिकारियों से मांग की है कि इस मामले में गहन जांच की जानी चाहिए ताकि यह पता चल सके कि इस पूरे सिंडिकेट के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं। स्टालिन ने अपनी टिप्पणी में लोकप्रिय अमेरिकी वेब सीरीज ‘ब्रेकिंग बैड’ का जिक्र करते हुए कहा कि राजनीति में प्रवेश के मात्र कुछ ही महीनों के भीतर ऐसी छवि सामने आना यह दर्शाता है कि पार्टी किस दिशा में जा रही है। उन्होंने विजय को सलाह दी कि मादक पदार्थों जैसे गंभीर मुद्दों पर जनता के सामने फिल्मी अंदाज में संवाद बोलने से बचा जाना चाहिए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow