वैर :विद्यार्थियों का 53 सदस्यीय दल ‘मेवाड़ दर्शन’ शैक्षिक भ्रमण के लिए रवाना, दिखा ज़बरदस्त उत्साह

Oct 17, 2026 - 17:24
 0
वैर :विद्यार्थियों का 53 सदस्यीय दल ‘मेवाड़ दर्शन’ शैक्षिक भ्रमण के लिए रवाना, दिखा ज़बरदस्त उत्साह

वैर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय)।

स्थानीय उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मन्दिर, वैर के विद्यार्थियों का 53 सदस्यीय दल तीन दिवसीय (17 अक्टूबर से 19 अक्टूबर) शैक्षिक भ्रमण ‘मेवाड़ दर्शन’ के लिए शनिवार को उत्साहपूर्वक रवाना हुआ। दल को आदर्श विद्या मन्दिर समिति, भरतपुर के सदस्य आनन्द प्रकाश धावाई ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रवानगी के समय विद्यालय परिसर में भैया-बहिनों के चेहरे पर खासा उत्साह और उमंग देखने को मिली। तीन दिनों तक चलने वाले इस अध्ययन भ्रमण के दौरान विद्यार्थी मेवाड़ के शौर्य, स्वाभिमान, गौरवशाली इतिहास तथा समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को प्रत्यक्ष रूप से देखेंगे और समझेंगें।

यात्रा की शुरुआत पर संस्था के पदाधिकारियों ने सभी विद्यार्थियों के मंगलमय और सुरक्षित सफर की कामना की। साथ ही उन्हें यात्रा के दौरान अनुशासित रहकर ऐतिहासिक स्थलों से नया व्यावहारिक ज्ञान अर्जित करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर आदर्श विद्या मन्दिर समिति भरतपुर के जिला संस्कार केन्द्र प्रमुख एवं शिशुवाटिका प्रभारी चैतन्य प्रकाश अग्रवाल, उपसमिति वैर के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, व्यवस्थापक घमण्डी लाल मीणा, आचार्या मंजू देवी व गरिमा धाकड़, कार्यालय प्रमुख कपिल कुमार सिंघल, आचार्य करतार सिंह एवं कन्हैयालाल शर्मा सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य व अभिभावक उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................