महाराजा अग्रसेन पोस्टर का विमोचन,21 सितम्बर को महाराजा अग्रसेन जयन्ती महोत्सव

Sep 13, 2025 - 05:41
 0
महाराजा अग्रसेन पोस्टर का विमोचन,21 सितम्बर को महाराजा अग्रसेन जयन्ती महोत्सव

हलैना (भरतपुर) विष्णु मित्तल
 हलैना में 22 को शोभायात्रा , 28 को कवि सम्मेलन
हलैना अग्रवाल महासभा एवं नवयुवक अग्रवाल समाज की ओर से कस्वा हलैना में 21 सितम्बर से शुरू हो रहे अग्र वंशज के संस्थापक महाराजा अग्रसेन जयन्ती महोत्सव मनाया जा रहा है,जिसके सफलता को अग्रसेन पोस्टर का विमोचन कर पहला निमन्त्रण श्री गणेश,कुलदेवी लक्ष्मी एवं अग्रोहा तीर्थ को दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सरपचं वासुदेव प्रसाद गोयल रहे जबकि अध्यक्षता अनाज मण्डी व्यापार संघ के अध्यक्ष योगेश जिन्दल ने की। अग्रसेन महोत्सव के तहत 21 को सामान्य ज्ञान व मेहन्दी प्रतियोगिता,22 को प्रभात फेरी,झण्डा पूजन,हवन तथा महाराजा अग्रसेन रथयात्रा तथा 28 को सामुहिक भोज व कवि सम्मेलन होगा। 
इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य संजय गुप्ता,विष्णु मित्तल,शीतल गोयल,टिंकू सिंघल,पूरनमल जिन्दल ,रवि गोयल,रवि जिन्दल,टिंकू जिन्दल,वीरेन्द्र मंगल आदि मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................