कठूमर:भागवत कथा से लौट रहे दंपति के साथ हादसा: ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, बैरियर तोड़कर भाग रहे चालक को पुलिस ने पकड़ा

Oct 17, 2026 - 17:39
 0
कठूमर:भागवत कथा से लौट रहे दंपति के साथ हादसा: ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, बैरियर तोड़कर भाग रहे चालक को पुलिस ने पकड़ा

कठूमर/ अलवर 

कठूमर-तसई सड़क मार्ग पर शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 55 वर्षीय महिला तारा देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति 60 वर्षीय रमेश शर्मा घायल हो गए। यह दंपति जड़खोर गांव से भागवत कथा सुनकर अपनी बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था।

चौहान ईंट भट्ठे के पास हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब यह दंपति कठूमर-तसई मार्ग पर चौहान ईंट भट्ठे के पास पहुंचा, तो पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तारा देवी अनियंत्रित होकर ट्रक की चपेट में आ गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गनीमत यह रही कि रमेश शर्मा ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें नहीं आईं। उन्हें हाथ-पैर में मामूली चोटों के साथ कठूमर सीएचसी में भर्ती कराया गया, वहीं मृतका के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।

पुलिस की मुस्तैदी से पकड़ा गया फरार चालक

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही कठूमर थाना प्रभारी चंद्रशेखर शर्मा और द्वितीय थाना अधिकारी गुलाब सिंह ने तुरंत क्षेत्र में नाकाबंदी करवाई। आरोपी चालक अरूआं टोल नाके का बैरियर तोड़कर भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर उसे खेड़ली मंडी में दबोच लिया। पुलिस ने दुर्घटना में प्रयुक्त ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की आगे की जांच की जा रही है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................