नगर परिषद में सिर्फ 5 कर्मी, पीएम आवास स्कीम शुरू नहीं, प्लानिंग शाखा ठप ,खैरथल में सड़कें घटिया बन रही क्योंकि जेईएन पद रिक्त
खैरथल (हीरालाल भूरानी)
शहर को नगर पालिका से नगर परिषद बने तीन साल हो गए, लेकिन 45 वार्डों में विकास कार्यों से लेकर सफाई, राजस्व और - प्रमाण पत्र जारी करने तक की - जिम्मेदारी महज 5 कर्मचारियों के भरोसे है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान और - भूखंड उपलब्ध कराने की योजना भी शुरू नहीं हो सकी है। परिषद में सचिव, एईएन, नगर नियोजक, अग्निशमन अधिकारी, जेईएन, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक और सफाई कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में पदों की स्वीकृति न लंबित है।
वर्तमान में आयुक्त, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, कनिष्ठ लिपिक और सहायक । प्रशासनिक अधिकारी ही कार्यरत हैं। कनिष्ठ अभियंता के दो स्वीकृत पदों में से एक तीन साल से खाली है। सीमित स्टाफ के कारण कर्मचारियों को अपने मूल काम के साथ दूसरी शाखाओं की जिम्मेदारी भी संभालनी पड़ रही है। ऐसे में शहर की बढ़ती आबादी और जरूरतों के बीच नगर परिषद का कामकाज प्रभावित हो रहा है। लोगों को उम्मीद थी कि नगर परिषद बनने के बाद सुविधाएं बढ़ेंगी। मगर हालात कस्बा वाले ही बने बने हुए हैं। गौरतलब है है कि खैरथल 1964 में ग्राम पंचायत से नगर पालिका बना था। इसके बाद 16 अगस्त 2023 को नगर परिषद का दर्जा मिला, लेकिन तीन साल बाद भी प्रशासनिक ढांचा मजबूत नहीं हो पाया।
कागजों में मास्टर प्लान, अवैध कॉलोनियां बसी
शहर में अवैध कॉलोनियों का विस्तार, जर्जर सड़कें, खराब स्ट्रीट लाइटें और जल निकासी की समस्या लोगों की परेशानी बढ़ा रही हैं। कई इलाकों में रास्ते इतने संकरे हैं कि दमकल वाहनों का पहुंचना भी मुश्किल है। मास्टर प्लान 2003 और 2013 में प्रस्तावित पार्क, सड़क चौड़ाईकरण और अन्य विकास कार्य अब तक धरातल पर नहीं उतर सके। नगर परिषद की जमीन पर अतिक्रमण और अवैध कॉलोनियों में पट्टे जारी होने के मामले भी नियोजित विकास के सामने चुनौती बने हुए हैं।
इनका कहना है -
इस संबंध में नगर परिषद खैरथल के आयुक्त मुकेश शर्मा ने बताया कि नए पदों की स्वीकृति नहीं मिलने से कामकाज में परेशानी होना स्वाभाविक है। 45 वाडों की जिम्मेदारी सीमित कर्मचारियों पर होने से व्यवस्थाएं प्रभावित होती हैं। फिर भी उपलब्ध संसाधनों में बेहतर काम करने का प्रयास किया जा रहा है।
खैरथल नगर परिषद के सभापति विक्रम सिंह चौधरी ने बताया कि खैरथल नगर परिषद में कर्मचारियों के खाली पदों पर जल्द नियुक्ति के प्रयास किए जा रहे। ताकि शहर को बेहतर सुविधाएं मिल सके। अवैध कॉलोनी अतिक्रमण और मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता से काम किया जा रहे हैं।

