स्वीप टीम ने चलाया घर-घर दस्तक अभियान: 17-18 वर्ष के युवाओं के नाम जोड़े, मतदाताओं को किया जागरूक

Oct 18, 2026 - 19:15
 0
स्वीप टीम ने चलाया घर-घर दस्तक अभियान: 17-18 वर्ष के युवाओं के नाम जोड़े, मतदाताओं को किया जागरूक

​मकराना (मोहम्मद शहजाद)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत स्वीप टीम और बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान बीएलओ मुरली मनोहर मेघ के नेतृत्व में टीम ने घर-घर जाकर 17 से 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके नव-मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने, संशोधन कराने और लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने का कार्य किया। अभियान के तहत बीएलओ मुरली मनोहर मेघ ने क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में पहुंचकर परिवारों से सीधा संवाद साधा। उन्होंने बताया कि जिन युवाओं की आयु 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई या 1 अक्टूबर को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है, वे अग्रिम रूप से फॉर्म संख्या 6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। इसके साथ ही जिन मतदाताओं के नाम, पते या फोटो में कोई त्रुटि है, अथवा जिनका निवास स्थान बदल गया है, उनके लिए फॉर्म संख्या 8 भरवाकर आवश्यक संशोधन व स्थानांतरण की प्रक्रिया मौके पर ही पूरी कराई गई।
घर-घर संपर्क के दौरान टीम ने नागरिकों को डिजिटल सेवाओं के प्रति भी जागरूक किया। मतदाताओं को वोटर हेल्पलाइन ऐप और चुनाव आयोग के आधिकारिक पोर्टल के बारे में जानकारी दी गई, ताकि वे घर बैठे भी अपना नाम जांच सकें और ऑनलाइन आवेदन कर सकें। इस अवसर पर बीएलओ मुरली मनोहर मेघ ने ग्रामीणों और युवाओं को मतदान के अधिकार का महत्व समझाते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक का मतदाता सूची में नाम होना और चुनाव में भागीदारी निभाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे 18 वर्ष की आयु होते ही अपना वोटर कार्ड अवश्य बनवाएं और बिना किसी भय या प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संकल्प लें। इस दौरान क्षेत्र के प्रबुद्धजन, युवा और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे तथा अभियान में सक्रिय सहयोग दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................