अखिल भारतीय रैगर महासभा जिलाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी का स्वागत समारोह हुआ आयोजित

Mar 24, 2023 - 00:17
 0
अखिल भारतीय रैगर महासभा जिलाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी का स्वागत  समारोह हुआ आयोजित

 गोलाकाबास/थानागाजी ( रितीक शर्मा )

अखिल भारतीय रैगर महासभा के नए जिला अध्यक्ष सरदार सिंह जलूथरिया निवासी अजबगढ़ एवं संपूर्ण महासभा कार्यकारणी में  युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष  संतोष सक्रवाल एवं महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अमरूदी देवी एवं ब्लॉक अध्यक्ष  मनोनीत किए गए।
थानागाजी ब्लॉक अध्यक्ष  सरवन लाल जी सक्रवाल, मालाखेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष  भोमाराम, नारायणपुर ब्लॉक अध्यक्ष  राजेंद्र सांटोलिया,बानसूर ब्लॉक अध्यक्ष संतोष कुर्डिया, अलवर शहरअध्यक्ष सागरमल जलुथरिया का समस्त रैगर समाज द्वारा सम्मान एवं अभिनंदन समारोह आयोजित कर उनका माल्यार्पण और साफा पहनाकर स्वागत किया गया।

साथ ही नवगठित जिलाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि  बीएल नवल राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय रैगर महासभा कजोड़ मल मुंडोतिया,  प्रदेश अध्यक्ष भानु प्रताप पोरवाल, युवा प्रदेश अध्यक्ष  तारा बेनीवाल,महिला प्रदेश अध्यक्ष नीरज तोनगरिया सरपंच एवं राष्ट्रीय महासचिव जगदीश प्रसाद जेलर राष्ट्रीय सचिव कृष्ण अवतार बेनीवाल प्रचार-प्रसार सचिव दयानंद सक्रवाल कोषाध्यक्ष अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष  रामजीलाल जाजोरिया,तोताराम मौर्य, महेंद्र शान्तव ,पुरण मल जाजोरिया, रामजीलाल खाटुम्बरीया,  रामजीलाल जलुथरिया, ओमप्रकाश देवन, रामप्रताप खोरवाल,  कृष्ण ज्वाला  आदि गणमान्य व्यक्ति रैगर समाज के  कार्यक्रम में उपस्थित रहे एवं समाज में होने वाली अनेक कुरीतियों आडम्बरों पर चर्चा कर उनको दूर करने पर चर्चा की साथ ही नवीन कार्यकारिणी को अग्रिम भविष्य की शुभकामनाएं दी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................