भाजपा नेता व सर्व समाजसेवी समय सिंह जाटव ने अलीपुर गौशाला का किया निरीक्षण

गायों को कराया भोजन,गौमाता का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा-----समय सिंह जाटव

Jul 26, 2023 - 19:19
Jul 26, 2023 - 19:24
 0
भाजपा नेता व सर्व समाजसेवी समय सिंह जाटव ने अलीपुर गौशाला का किया निरीक्षण

 वैर ,भरतपुर, राजस्थान (कौशलेंद्र दत्तात्रेय)

भुसावर गायों की दुर्दशा को मीडिया द्वारा उजागर करने के बाद क्षेत्र के सर्व समाजसेवी व गौरक्षक हिंदू संगठन की नजर अलीपुर कालिया जीव जंतु गौशाला पर पहुंची। गौ माता पर निर्मम अत्याचार भूख प्यास से तड़प कर मृत्यु से क्षेत्र में काफी आक्रोश है। भाजपा के नेता व पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि समय सिंह जाटव ने युवा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रॉकी पथैना की टीम के साथ अलीपुर गौशाला का निरीक्षण किया। गायों को केला तथा अन्य भोजन सामग्री खिलाई। गायों की दुर्दशा देखकर उनकी आंखें भर आई और कहा कि गौ माता हमारी माता है और मां का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री भजन लाल जाटव के गृह क्षेत्र में गायों पर सरेआम अत्याचार हो रहे हैं भूख प्यास से तड़पता देखा जा रहा है कुत्ते व जंगली जानवर नोच नोच कर खा रहे हैं मंत्री का ध्यान इस ओर बिल्कुल नहीं है। मीडिया द्वारा प्रकाशित खबर को देख कर भी उन्होंने इनकी सुध नहीं ली उनका काम तो भ्रष्टाचार करके मोटा पैसा कमाना है उनको गाय की तथा इंसानों की कोई फिक्र नहीं है। इनको गौ माता की बददुआ लगेगी और कांग्रेस पार्टी का विनाश निश्चित है। राकी पथैना ने कहा कि प्रशासन ने 15 दिन का समय मांगा है 15 के बाद कोई कानूनी कार्यवाही नहीं हुई एवं गौमाता को उचित सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई तो क्षेत्र में बहुत बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जिसका प्रशासन जिम्मेदार होगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow