भारत विकास परिषद शाखा बयाना द्वारा मनाया गया फागोत्सव (होली मिलन) समारोह

Mar 4, 2023 - 01:54
 0
भारत विकास परिषद शाखा बयाना द्वारा मनाया गया फागोत्सव (होली मिलन) समारोह

बयाना,भरतपुर

भारत विकास परिषद शाखा बयाना द्वारा फागोत्सव (होली मिलन) समारोह होटल अमर पैलेस बयाना में मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी त्रिलोक चंद मीणा एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषि बंसल, तहसीलदार अमित शर्मा, नायब तहसीलदार एवं अधिशासी अधिकारी ममता चौधरी, भाजपा नेत्री डॉ ऋतू बनावत, परिषद के प्रांतीय सलाहकार समिति सदस्य निरंजन शर्मा, सुबोध कुमार जैन, अशोक मोदी द्वारा भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्रपट पर दीप प्रज्वलित कर सामूहिक वंदे मातरम गायन के साथ सांय 6:00 बजे कार्यक्रम प्रारंभ हुआ सभी अतिथियों को साफा माला दुपट्टा उड़ाकर एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष राजेश गोयल ने की कार्यक्रम 4 घंटे से अधिक समय तक चला जिस पर भगवान राधा-कृष्ण एवं होली के भजनों, लोकगीतों, रसिओं, फाग पर महारास वृंदावन के मशहूर ब्रजकला मंडल एवं रॉयल राजस्थानी इवेंट्स के कलाकारों द्वारा ब्रज आरती, मयूर नृत्य, लट्ठमार होली, डांडिया रास, महारास, फूलों की होली खेलकर रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया

कार्यक्रम में रंग बिरंगी रोशनी एवं खूबसूरत परिधानों में सैकड़ों की संख्या में दर्शको ने फूलों एवं चंदन की होली खेलकर जल बचाने का दिया संदेश। मुख्य अतिथि मीणा ने कहा कि परिषद् का उद्देश्य सेवा एवं समर्पण के कार्य करना है इसीलिए हमें समाज में एकजुटता के साथ सेवाकर्यो के लिए तत्पर रहना चाहिए तभी अखंड भारत बनेगा। सहभोज एवं राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ। इस अवसर पर मुख्य संरक्षक डॉ रामकुमार गुप्ता, संरक्षक विनय अग्रवाल, सचिव रमन धाकड़, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र देशमा, प्रचार प्रमुख योगेश पाराशर, संपर्क प्रमुख विष्णु गर्ग, महिला प्रमुख रजनी गुप्ता, सांस्कृतिक प्रमुख बबीता जैन, संस्कार प्रमुख रेनु मिश्रा, चिकित्सा प्रमुख डॉ सावित्री मीणा, संयुक्त सचिव स्वीटी शर्मा, जितेंद्र रावत, अशोक गोयल, उर्मिला धाकड़, भावना गुप्ता, विनय सिंघल, सोनू मित्तल, जगबीर सिंह, सहित सैकड़ों की संख्या में गणमान्य जन उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................