जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की मासिक समीक्षा बैठक 25 अगस्त को होगी आयोजित
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की मासिक समीक्षा बैठक 25 अगस्त मंगलवार को सायं 5 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाएगी।
बैठक की अध्यक्षता जिला कलक्टर कमर चौधरी द्वारा की जाएगी। बैठक में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता, समयबद्ध क्रियान्वयन तथा संबंधित विभागों के समन्वय की समीक्षा की जाएगी।

