अस्थाई सफाई कर्मचारियों ने कार्यवाहक अधिशाषी अधिकारी को सौपा ज्ञापन, 20 कर्मचारियों से 60 कर्मचारियों का काम कराये जाने का लगाया आरोप

Dec 25, 2025 - 10:05
 0
अस्थाई सफाई कर्मचारियों ने कार्यवाहक अधिशाषी अधिकारी को सौपा ज्ञापन,  20 कर्मचारियों से 60 कर्मचारियों का काम कराये जाने का लगाया आरोप

वैर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय)  नगर पालिका वैर में कार्यरत अस्थाई सफाई कर्मचारियों ने कार्यवाहक अधिशाषी अधिकारी पद पर कार्यरत आईएएस प्रशिक्षु  भानु शर्मा को ज्ञापन सौपा। जिसमें बकाया वेतन, पीएफ दिलाने वेतन बढ़वाने की मांग की।
दिए गए ज्ञापन में उल्लेख किया है कि नगर पालिका वैर में अस्थाई सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। ठेकेदार संवेदक प्रवीण कुमार डागुर द्वारा विगत 6 महीने से उनका वेतन बकाया चल  रहा है। उनको पीएफ की कोई राशि नहीं दी जा रही है। लगभग 60 कर्मचारियों के कार्य को मात्र 20 कर्मचारी  कर रहे हैं और जब भी कर्मचारी वेतन बढ़ाने की बात करते हैं और अस्थाई कर्मचारी अपनी बकाया राशि लेने का तगादा करते हैं तो ठेकेदार उनको कार्य से हटाने की धमकी देता है और उल्टी सीधी बातें करता है। वर्तमान में मात्र वेतन 5500 रुपये दिया जा रहा है जिसको 8000 किया जाए। इसके अलावा नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए तथा उनकी सैलरी 8000 रुपये प्रति माह की जाए।  पीएफ की राशि व बकाया वेतन को भी दिलवाई जाने की मांग की है। मजेदार बात तो यह है कि हर वर्ष एक ही ठेकेदार को सफाई का ठेका चलता आ रहा है। हर वर्ष करीब 80, 00000 रुपए का ठेका होता है। लेकिन कस्वा की सफाई सिर्फ कागजों में ही होती चली जा रही है।कस्वा वैर के बयाना दरवाजा स्टेट मेगा हाइवे के किनारे भरतपुर दरवाजा, श्मशान घाट भरतपुर दरवाजा, श्मशान घाट बयाना दरवाजा में तो गन्दगी का ढेर लगा हुआ है।जबकि नगरपालिका क्षेत्र की गन्दगी के लिए डम्पिंग यार्ड भी बना हुआ है।
ज्ञापन देते समय अस्थाई सफाई कर्मचारी, लखन लाल, हरिसिंह, विजय सिंह, गौरव, वकील, नवीन, लक्ष्मण, कुलदीप, नीरज, शहंशाह, भूपेंद्र, मुरारी आदि मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................