आसींद नगरपालिका की पहली महिला अधिशासी अधिकारी होंगी रुही तरन्नुम

May 21, 2022 - 02:52
 0
आसींद नगरपालिका की पहली महिला अधिशासी अधिकारी होंगी रुही तरन्नुम

भीलवाड़ा / बृजेश शर्मा :- 20 मई/ स्वायत शासन विभाग जयपुर की ओर से कल गुरुवार को जारी हुए आदेश क्रमांक- डी.एल.बी/44 84 के तहत श्रीमती रूही तरन्नुम राजस्व अधिकारी द्वितीय को आसींद नगरपालिका में अधिशासी अधिकारी के पद पर लगाया गया है और यह आसींद नगर पालिका की पहली महिला अधिशासी अधिकारी होंगी।
राज्य सरकार ने प्रशासनिक कारणों के चलते जितेंद्र सिंह पारस अधिशासी अधिकारी चतुर्थ को नगर पालिका झालरापाटन से सुल्तानपुर तथा तौफीक अहमद अधिशासी अधिकारी द्वितीय को नगर पालिका विद्या विहार से नगर पालिका राजगढ़ चूरू एवं प्रताप सिंह राजस्व अधिकारी द्वितीय को नगर पालिका विद्या विहार और ललित सिंह देथा अधिशासी अधिकारी चतुर्थ को नगर पालिका पिड़ावा  तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया है और इन पांचो अधिकारियों को स्वायत शासन विभाग जयपुर के ह़देश कुमार शर्मा निदेशक एवं संयुक्त सचिव ने अविलंब नवपद स्थापित स्थान पर कार्य ग्रहण करने के निर्देश दिए गए ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................