झूठे मुकदमों में न्याय में न्याय नहीं मिला तो भाजपा करेगी आंदोलन

Jun 15, 2021 - 01:22
 0
झूठे मुकदमों में न्याय में न्याय नहीं मिला तो भाजपा करेगी आंदोलन

कामां (भरतपुर,राजस्थान) भारतीय जनता पार्टी की बैठक पूर्व मंत्री जवाहर सिंह बेढम के मुख्य आतिथ्य में एवं भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष प्रदीप गोयल की अध्यक्षता में अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित की गई, बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डांग विकास बोर्ड के पूर्व चेयरमैन जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि नगर पालिका के द्वारा कामा विधानसभा में कामा कस्बे के चारों चारो ओर बने प्रवेश द्वारों को लेकर ब्रज संस्कृति से छेड़छाड़ की जा रही थी जोकि ब्रज संस्कृति के खिलाफ थी जिसके विरोध में कामा क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता नगर पालिका परिसर के आगे कोविड-19 की पालना करते हुए गांधीवादी तरीके से शांतिपूर्ण धरना दे रहे थे 
नगर पालिका परिसर के अंदर चल रही बैठक में ना तो कोई कार्यकर्ता अंदर गया और ना ही किसी प्रकार की राजकाज में बाधा डाली सिर्फ राजनीतिक दबाव मे आकर के अधिशासी अधिकारी द्वारा 16 जनवरी को सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराएं जिसको लेकर कड़े शब्दो में नाराजगी व्यक्त की गई मंडल अध्यक्ष प्रदीप गोयल ने बताया कि सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा यदि इसी तरह कार्यकर्ताओं पर प्रशासन द्वारा झूठे मुकदमे दर्ज कराऐ गए और इस मुकदमे में न्याय नहीं मिला तो पार्टी द्वारा आंदोलन किया जाएगा
 इस घटना को लेकर कस्बे वासियों में भारी रोष व्याप्त है बैठक में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मनीष शर्मा, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष निहाल मीणा, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल शर्मा, मोहम्मद जुम्मे खान, बजरंग दल के प्रांत गोरक्षा प्रमुख रामेश्वर गुर्जर, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष साकिर अली, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष याकूब ढाणा, गोपाल जाटव, पार्षद किशोर तिवारी, उत्तम जैन, पवन गुलाटी, मिथिलेश शर्मा ,लक्ष्मी नारायण चौधरी, अमित लूथरा, सोनू सैनी, धर्मवीर एडवोकेट सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

  • रिपोर्ट- हरिओम मीणा 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................