राजीविका समूह राजगढ की महिलाओं ने अलावडा में सखी डेयरी का किया भ्रमण

Oct 17, 2023 - 18:42
 0
राजीविका समूह राजगढ की महिलाओं ने अलावडा में  सखी डेयरी का किया  भ्रमण

अलावडा (रामगढ़, अलवर/ राधेश्याम गेरा) राजीविका समूह राजगढ की  महिला सदस्यों को स्वयं का रोजगार खड़ा करने के उद्देश्य से राजीविका समूह राजगढ और अलवर से आए पदाधिकारियों ने महिला सखी समूह द्वारा अलावडा में चल रही डेयरी का भ्रमण कराया। जिसमें समूह की आधा दर्जन से अधिक महिलाओं ने स्वयं की डेयरी खोलने के लिए कौन कौन सी सामग्री और सामान की आवश्यकता पडेगी इसके बारे में सखी समूह अलावडा की संचालिका सुनीता सैनी से मार्गदर्शन लिया। और प्रति लीटर कितनी कमाई हो सकती है इसके बारे में सुनीता सैनी ने उन्हें बताया कि प्रतिदिन हमारी डेयरी पर पांच क्विंटल से अधिक दूध आ जाता है और डेढ रुपए प्रति लीटर की बचत हो जाती है। इस तरह कि घर बैठे कमाई कर घर परिवार आर्थिक विकास करने में महिलाओं ने रुचि दिखाई।

राजीविका समूह के शैलेन्द्र शर्मा ने उन्हें बताया कि आप सब मिलकर डेयरी चलाएंगी तो आपकी अपनी एक अलग पहचान बनेगी जैसे अलावडा़ में सुनीता सैनी ने बना रखी है।आप को छोटे मोटे खर्चों के लिए रुपए परिवार के लोगों से नहीं मांगने पड़ेंगे।बल्की आप भी कुशल नेतृत्व कर अपने घर परिवार का सहारा बनेगी।व्यवसायिक प्रशिक्षण भ्रमण के दौरान शैलेन्द्र शर्मा,संदीप त्रिवेदी, नरेश,सुरेश चंद,प्रियांशु चौधरी, आशु,राहुल और  पूजा,तारा,सावित्री, ढोली, सुशीला, मोलबाई,आदि राजीविका समूह की महिला सदस्य मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................