जमीन विवाद में दो पक्षों में झगड़ाः लाठी-डंडे से फोड़े सिर, 9 घायलों में बुजुर्ग भी शामिल
![जमीन विवाद में दो पक्षों में झगड़ाः लाठी-डंडे से फोड़े सिर, 9 घायलों में बुजुर्ग भी शामिल](https://gexpressnews.com/uploads/images/202406/image_870x_667c2187c4916.jpg)
अलवर जिले के रैणी उपखंड क्षेत्र स्थित पिराला के बास में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े में 09 महिला-पुरुष घायल हो गए,जिनमें 03 गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद राजगढ़ हॉस्पिटल से अलवर रेफर किया गया।जानकारी के अनुसार पिराला के बास में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी,डंडे और हथियार चलने से फूलसिंह यादव, बनवारी यादव, कृष्ण यादव, राजपाल यादव, चौथमल यादव, हरिओम यादव, बिशना यादव, कमली यादव व रामेंद्र यादव घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए राजगढ़ के सामान्य चिकित्सालय लाया गया, जिनका प्राथमिक उपचार किया गया।वहीं तीन लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद अलवर रेफर किया गया,जिनमें फुलसिंह यादव,बनवारी लाल यादव,हरिओम यादव को अलवर रेफर किया गया,जिनका अलवर में इलाज जारी है।
![like](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://gexpressnews.com/assets/img/reactions/wow.png)