भाजपा मंडल अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर तहसील क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण की मांग
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) भाजपा के मंडल अध्यक्ष एडवोकेट संजीव कटारा ने लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र विकास के लिए मुख्यमंत्री राज्य सरकार को प्रस्ताव भेज कर क्षेत्र के विकास में सहयोग देने की मांग की है। जिसमें
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में खेल मैदान कार्य अर्थात मिनी स्टेडियम निर्माण कार्य मौजपुर में, राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय खुलवाए जाने का कार्य मौजपुर में, बांदीकुई की तर्ज पर दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर मालाखेड़ा मौजपुर लिंक रोड बनाया जाना जिससे मौजपुर में उतार संभव हो सके पिछले राजस्थान सरकार के बजट में बायोडायवर्सिटी पार्क के लिए 100 करोड़ का बजट पेश किया गया। इसके लिए सरकार द्वारा लिंक रोड की घोषणा की गई उसको अमल में लाया जानाआवश्यक है।
लक्ष्मणगढ़ में रीको के लिए जो जमीन अधिग्रहण की गई थी ।उसको डेवलप किए जाने और उसमें फैक्ट्री एवं कंपनी खुलवाए जाने का कार्य, जिससे क्षेत्र के विकास के साथ क्षेत्र के युवाओं की बेरोजगारी भी दूर हो।
घाट पिकअप बियर का सर्वे कराकर अतिक्रमण मुक्त करवाए जाने जिससे मौजपुर लक्ष्मणगढ़ लिली के बाध पानी से भर सके जिससे क्षेत्र के किसानों को पानी की समस्या से निजात मिल सके।
लक्ष्मणगढ़ में आए दिन बावड़ी से पुराने बस स्टैंड तक जाम की स्थिति को देखते हुए बाईपास बनाए जाने का कार्य या चौड़ाइकरण करवाए जाने का कार्य,
लक्ष्मणगढ़ में एडीएम कार्यालय खुलवाए जाने का कार्य लक्ष्मणगढ़ केंद्र पर हो यह स्थान कठुंबर खेड़ली रामगढ़ गोविंदगढ़ रैणी क्षेत्र का केंद्र है।
दिवली रोड से जैन साहब की कोठी से होते हुए माली एवं प्रजापत मोहल्ले सीसी रोड निर्माण कार्य दूरी लगभग 3 किलोमीटर मौजपुर में
थ्री फेस बोरिंग के साथ पानी की टंकी निर्माण कार्य ओदी श्री हनुमान मंदिर के पास मौजपुर में तहसील क्षेत्र में उक्त सभी कार्य आवश्यक हैं।


