केजीबी विधालय की छात्राओं का विदाई समारोह मनाया, किया सम्मान

Feb 10, 2026 - 14:37
 0
केजीबी विधालय की छात्राओं का विदाई समारोह मनाया, किया सम्मान

 सकट (अलवर) क्षेत्र की राजपुर बड़ा ग्राम पंचायत स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में कक्षा आठवीं व 12वीं की छात्राओं का विदाई समारोह धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रामपति मीना ने बताया कि विदाई समारोह कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राजगढ़ सीबीईओ लीलावती मीना रही। वहीं विशिष्ट अतिथि सरपंच अंजना शर्मा, सेवा निवृत्त डॉ मांगे लाल बैरवा हे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीईईओ प्यारे लाल जाटव ने की कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने देश भक्ति राजस्थानी गीतों के साथ नृत्य करते हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।

इस मौके पर अतिथियों के द्वारा सभी छात्राओं को गिफ्ट भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में कक्षा 8 वीं व 12 वीं की सभी छात्राओं को तिलक लगाकर विदाई दी गई ‌‌। मंच संचालन अध्यापक बृजमोहन मीना ने किया। इस मौके पर अध्यापिका हेमलता गुर्जर, जय शर्मा, कंचन, अनुराधा शर्मा, वार्डन मोनिका यादव, प्रगति विजय, हेमंत भारद्वाज, ओम प्रकाश सैनी, नंदू गुर्जर, विष्णु धाकड़, राजकुमार मीणा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................