संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल सहित ब्रज यात्रा को पहुंचा शोध दल

ब्रज की संस्कृति अनुपम और अनूठी इसको सहेजने और संवर्धन करने की आवश्यकता= सह सर कार्यवाहक डा कृष्ण गोपाल

Jul 24, 2024 - 20:31
 0
संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल सहित ब्रज यात्रा को पहुंचा शोध दल

डीग (नीरज जैन)

डीग - 24 जुलाई। ब्रज धरा और ब्रज संस्कृति अनुपम अनूठी और पावन है इसको सहेजने और इसका संवर्धन करने के साथ ब्रज क्षेत्र में विकास और रोजगार के साधनों के विकसित करने की आवश्यकता है जानने के लिए ही हमारे साथ 40 बुद्धिजीवियों का एक दल ब्रज भाषा ,साहित्य और संस्कृति को निकट से जानने के लिए ब्रज की यात्रा पर यहां आया है। यह बात बुधवार को डीग के श्री हिंदी पुस्तकालय समिति के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अपने उदगार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सर कार्यवाहक डॉ कृष्ण गोपाल ने कही। 
संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख  रामलाल  एवं ब्रज तीर्थ विकास परिषद के अध्यक्ष  शैलजाकांत मिश्र इस  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे । मुख्यातिथि सहित शोध दल के सदस्यो का समिति के अध्यक्ष मानसिंह यादव व अन्य सदस्यों द्वारा दुपट्टा पहना कर सम्मान  किया गया। स्वागत भाषणमान सिंह यादव ने श्री हिंदी पुस्तकालय समिति के संक्षिप्त इतिहास के साथ हिंदी साहित्य एवं ब्रजभाषा साहित्य के संवर्धन एवं संरक्षण में समिति के योगदान पर प्रकाश डाला । 
 संघ के सहसर कार्यवाह  डॉ कृष्ण गोपाल ने ब्रजभाषा साहित्य की असम से लेकर गुजरात तक तथा पंजाब से लेकर महाराष्ट्र तक व्यापकता के साथ राष्ट्रीय एकता एवं संस्कृति के संरक्षण में  भूमिका पर शोध परक वक्तव्य प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि  इस यात्रा का उद्देश्य ब्रज संस्कृति की प्राचीनता के साथ  प्रवासियों के हृदय में ब्रजभूमि, ब्रज संस्कृति ,शिक्षा ,चिकित्सा, गो संवर्धन के विचार को मूर्त रूप प्रदान करने की वास्तविक योजना के निर्माण की भावना को धरातल पर लाना  है । उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को अपने घर में पुस्तकालय स्थापित कर नियमित अध्ययन करनेकी प्रेरणा प्रदान की । इंजीनियर लक्ष्मण प्रसाद शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम में समिति के महामंत्री  मनोहर लाल , सुरेंद्र पाल जग्गी, सुरेश गुप्ता ,पार्षद जगदीश यादव, समाजसेवी  लक्ष्मण प्रसाद शर्मा ,पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ गुप्ता , खेमचंद कोली, डॉक्टर आकाश गुप्ता, कृष्ण कुमार मुद्गल, हीरा शंकर शर्मा समेत समिति के सदस्य व अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन साहित्य मंत्री अरविंद कुमार कौशल ने किया ।
इससे पूर्व शोध दल के सभी सदस्य संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल के पैतूक निवास पर पहुंचे जहां उनके भतीजे अमरनाथ गुप्ता के नेतृत्व में शहर वासियों द्धारा सभी का बड़ी गर्म जोशी से स्वागत सत्कार किया गया। अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल ने इस दौरान अपने परिवार के सदस्यो और से सहपस्थियो  के साथ मिलकर  उनकी कुशल क्षेम जानी और अपने बचपन की यादें ताजा की। इसके बाद शोध दल के सदस्यो ने विश्व प्रसिद्ध जल महलों का अवलोकन कर प्राचीन हनुमान मंदिर और लक्ष्मण मंदिर में दर्शन किए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................