जनूथर नदवई रोड पर गांव एचेरा के पास ट्रैक्टर ट्राली ने आगे चल रहे स्कूटी सवार में मारी टक्कर, स्कूटी पर सवार वृद्ध की हुई मौत

ट्रैक्टर ट्राली को जनूथर थाना पुलिस ने लिया अपने कब्जे में: ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से हुआ फरार

Nov 1, 2023 - 17:36
 0
जनूथर नदवई रोड पर गांव एचेरा के पास ट्रैक्टर ट्राली ने आगे चल रहे स्कूटी सवार में मारी टक्कर, स्कूटी पर सवार वृद्ध की हुई मौत
मृतक हुकम सिंह
  • मृतक स्कूटी सवार हुकम सिंह जाट उम्र 60 वर्ष लखनपुर थाना क्षेत्र के गांव गादौली का है निवासी
  • डीग के रेफरल चिकित्सालय में वृद्ध का कराया जा रहा है पोस्टमार्टम

डीग (नीरज जैन)  डीग जिले के जनूथर नदबई रोड पर बुधवार की सुबह करीब साढ़े 11 बजे गांव एचेरा के पास ट्रैक्टर टोली ने आगे चल रही स्कूटी को टक्कर मार दी जिसमें स्कूटी पर पीछे बैठे एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई जबकि स्कूटी चला रहे व्यक्ति के कोई चोट नहीं आई। दुर्घटना की सूचना पर जनूथर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को डीग के रैफरल अस्पताल में पहुंचाया जहां उसका पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के हवाले कर दिया। 
जनूथर थाना प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने ट्रैक्टर टोली को मौके से जप्त कर थाने पर खड़ा करवा दिया गया है जबकि दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से भागने में सफल रहा। 
स्कूटी चला रहे वीरेंद्र ने  जानकारी देते हुए बताया कि मैं और हुकम सिंह जाट 60 वर्ष पुत्र भाव सिंह निवासी गांव गादौली थाना लखनपुर जिला भरतपुर स्कूटी द्वारा गांव गादौली से जनूथर आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने गांव एचेरा के पास पीछे से स्कूटी में टक्कर मार दी जिसमें स्कूटी पर पीछे बैठे हुकम सिंह 60 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................