शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को किया याद: रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह बोले - युवाओं को लेनी चाहिए शहीदों से प्रेरणा

गोविंदगढ़, (अलवर) गोविंदगढ़ में शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीदी दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक सुखवंत सिंह और स्थानीय नागरिकों ने आजादी के इन महानायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में विधायक सुखवंत सिंह ने आज के युवाओं को महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में युवा पीढ़ी सही राह से भटक रही है। ऐसे में अमर शहीदों से प्रेरणा लेना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि शहीद दिवस केवल श्रद्धांजलि देने का दिन नहीं है। यह आत्मचिंतन का दिन भी है। उन्होंने सभी से शहीदों के बलिदान को सार्थक बनाने और राष्ट्र निर्माण में समर्पित रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, अशोक गुगनानी, बंता शर्मा, हरिसिंह सौलंकी, राधेश्याम जाटव, इन्दर चौरपुरिया, डॉ. गंगाप्रसाद यादव, मुकेश छतरपुरिया, अर्जुन सिंह, रवि शर्मा, कुलदीप शर्मा, रवि सनातनी, प्रदुम्न शर्मा, धनेश्वर शर्मा और पूर्व सरपंच प्रहलाद कोली सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।






