क्षत्रिय समाज की सभा का हुआ आयोजन

लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन
क्षेत्रीय क्षत्रिय समाज की बैठक का आयोजन ग्राम टोडा में रविवार को किया गया । इस सभा में क्षत्रिय समाज के उत्थान के लिए विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभा में ग्राम लिली पटाकपुर हसनपुर टोडा सभी गांव के क्षत्रिय समाज सरदार मौजूद थे।
अध्यक्ष देवकरण सिंह राघव टोडा को सर्वसम्मति से चुना गया। इस मौके पर अध्यक्ष ने कहा क्षत्रिय समाज के उत्थान के लिए सामाजिक, शैक्षिक व बौद्धिक विकास जरूरी है। आज हम पूर्वजों की धरोहर, संस्कृति को भूलते जा रहे हैं। अव्यवस्थित हो चुके समाज को व्यवस्थित करने की जिम्मेदारी संघ के सदस्यों की है। सामाजिक कुरीतियों को दूर करना और समाज की गरीब कन्याओं की शादी कराना भी संघ की प्राथमिकता है। कार्यकारिणी अध्यक्ष ने कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियों ने हमारे समाज का प्रयोग केवल वोट के लिए किया है। अब क्षत्रिय समाज जागरूक हो चुका है। किसी के बहकावे में नहीं आ सकता। क्षत्रिय पूरे समाज की सुरक्षा करता है। फिर भी वह हाशिए पर है। हमें अपने आचरण व व्यवहार में परिवर्तन लाना होगा। उन्होंने शैक्षिक विकास पर जोर दिया। तहसील अध्यक्ष हरिओम सिंह नरूका तहसील कार्यकारिणी के पदाधिकारी रघुवीर सिंह नीमड़ी वाला पूरन सिंह टोडा राम सिंह मौजपुर जतन सिंह लिली प्रवेंद्र सिंह चौहान खोह ग्राम अध्यक्ष सभी सरदार मौजूद थे।






