कदम्ब डेवलपमेंट एंड रिसर्च फाउंडेशन बहरोड़ ने किया कन्यादान

Jun 6, 2025 - 21:25
 0
कदम्ब डेवलपमेंट एंड रिसर्च फाउंडेशन बहरोड़ ने किया कन्यादान

बहरोड़ (मयंक जोशीला) कदम्ब डेवलपमेंट एंड रिसर्च फाउंडेशन बहरोड़ के अध्यक्ष एडवोकेट अशोक कुमार गुप्ता ने बताया ,,कन्यादान-महादान,, अभियान के अंतर्गत सभी ने मिलजुल कर  एक कन्या अमीषा पुत्री मन्नालाल गुप्ता निवासी प्रागपुरा (पावटा ) के लिए सप्रेम रूपी भेंट इकट्ठे किए। जिसमें डबल बेड के कम्बल, मिक्सरग्राइंडर, प्रेशर कुकर, डिनरसेट, वॉटर कैम्पर, प्रेस, गर्म टिफिन, थर्मस, बर्तन, 11 साड़ियां, सूट, कपड़े, चद्दर, गिफ्ट आइटम्स, चांदी की पायल और बिछिया, सोने की नौसपिन, श्रृंगार का सामान, घर गृहस्थी में उपयोग आने वाली वस्तुएं एवं 1100 रूपये साथ ही कई उपहार दिए गए।

जिसमें डायरेक्टर शिल्पा पत्नी बर्बरीक अग्रवाल ने बताया कि ,,कन्या जन्म भाग्य की बात, कन्यादान सौभाग्य की बात। कन्यादान में कन्या को जो वस्तुएँ दी जाती हैं, उसका मुख्य अर्थ है कन्या को एक नई जीवनशैली और जिम्मेदारियों के लिए तैयार करना। यह एक तरह से सभी के द्वारा कन्या को अपने घर से विदा करना और नए घर में उसके सुख और समृद्धि की कामना करना है। कन्या के लिए सप्रेम भेंट उसे सबल बनाता है, इसी उद्देश्य से ये भेंट कन्या के लिए एकत्र की गई। दिव्यम अग्रवाल ने बताया कि इस शुभ कार्य में प्रेस क्लब अध्यक्ष संजय हिंदुस्तानी और राजू खंडेलवाल का सम्मान बर्बरीक अग्रवाल द्वारा किया गया। साथ ही भगवंती देवी, अन्नू सलारिया, मितुल अग्रवाल, कपूरी गुप्ता, मंजू गुप्ता (बसई), बबीता शर्मा, कीर्ति अग्रवाल, खुशी खंडेलवाल आदि का सहयोग रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................