10 फरवरी को हुए सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

May 17, 2025 - 19:47
May 17, 2025 - 19:51
 0
10 फरवरी को हुए सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

बहरोड़ (मयंक जोशीला) दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर 10 फरवरी को हुए सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान शुक्रवार रात को मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार नीमराना की एक कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी पूरन सिंह (48) 10 फरवरी को रात की शिफ्ट खत्म करने के बाद अपने साथी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इस दौरान गांव हमजापुर के पास एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। पूरन सिंह के सिर में गंभीर चोट लगी और वह बेहोश हो गया। घायल पूरन सिंह का बहरोड़ और जयपुर के अस्पतालों में इलाज चला। पिछले 10 दिनों से परिवार उसका घर पर ही इलाज कर रहा था। रात करीब 12 बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक खेड़ली थाना क्षेत्र के गांव समूची का रहने वाला था। वह अपने परिवार के साथ गांव दहमी में किराए के मकान में रहता था। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के संबंध में पहले ही पुलिस थाने में मामला दर्ज किया जा चुका है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................